Home » खेल » Champions Trophy 2025: सेमीफाइनल में कब और किससे भिड़ेगी टीम इंडिया, ये है सेनेरियो

Champions Trophy 2025: सेमीफाइनल में कब और किससे भिड़ेगी टीम इंडिया, ये है सेनेरियो

News Portal Development Companies In India
Champions Trophy 2025

Champions Trophy 2025 Semi final: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 इन दिनों  पाकिस्तान और दुबई में खेली जा रही है। इस टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल में चार मार्च को और दूसरा पांच मार्च को खेला जायेगा। टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। हालांकि अभी ये तय नहीं हुआ है कि भारत कब और किस टीम के साथ सेमीफाइनल खेलेगा। हालांकि ये फाइनल है कि वह अपना सेमीफाइनल दुबई में खेलेगा। अगर सेमीफाइनल के सिनेरियो पर नजर डालें, तो ये भारत के आखिरी ग्रुप मैच पर निर्भर होगा। फ़िलहाल रविवार यानी दो मार्च को भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी।

इसे भी पढ़ें- Champions Trophy 2025 Ind-Pak Match: भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, कोहली ने बनाया खास रिकॉर्ड

रविवार को न्यूजीलैंड से भिड़ेगा भारत

Champions Trophy 2025

बता दें कि, पहला सेमीफाइनल मैच ग्रुप ए की टॉप टीम और ग्रुप बी की दूसरे नंबर की टीम के बीच खेला जायेगा। ये मैच दुबई में होगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच ग्रुप बी की टॉप टीम और ग्रुप ए की दूसरे नंबर की टीम के बीच होगा, जो लाहौर में खेला जायेगा। ग्रुप ए में टीम इंडिया अभी दूसरे नंबर पर है जबकि न्यूजीलैंड टॉप पर है। ऐसे में  रविवार को होने वाले मुकाबले में अगर भारत ने न्यूजीलैंड को हरा दिया तो वह टॉप पर पहुंच जायेगा। इसके बाद उसका मुकाबला ग्रुप बी की दूसरे नंबर की टीम से होगा। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दो ग्रुप मैच अभी बाकी हैं। इनमें से एक आज शनिवार को होगा। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड की टीमें भिड़ेंगी।

अफगानिस्तान रहेगा सेमीफ़ाइनल में

इस मैच का रिजल्ट ही सेमीफाइनलिस्ट का नाम फाइनल करेगा। आज के मुकाबले में अगर दक्षिण अफ्रीका ने मैच जीतता है, तो वह सेमीफाइनल में जायेगा। ऐसे में अफगानिस्तान टूर्नामेंट से बाहर होगा। वहीं अगर इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका को 207 रनों के अंतर से हराता है तो अफगानिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचेगा, लेकिन यदि दक्षिण अफ्रीका ने पहले बैटिंग की और 173 रन से ज्यादा स्कोर खड़े कर लिए, तो इंग्लैंड को ये मैच सिर्फ 15 ओवर में जीतना होगा। इस स्थिति में भी अफगानिस्तान ही सेमीफाइनल में रहेगा।

9 मार्च को होगा फाइनल

Champions Trophy 2025

आईसीसी के शेड्यूल के मुताबिक, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल मैच 9 मार्च को खेला जायेगा, लेकिन यह कहां होगा, इसका निर्णय सेमीफाइनल के नतीजों के बाद आएगा। दरअसल, हाइब्रिड मॉडल के तहत टीम इंडिया इस सीरिज के अपने सभी मुकाबले दुबई में खेल रही है। ऐसे में अगर टीम इंडिया फाइनल में पहुंचती है, तो मैच दुबई में खेला जाएगा, लेकिन अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल में हार जाती है, तो मुकाबला पाकिस्तान में होगा।

 

इसे भी पढ़ें- Champions Trophy 2025: कुछ घंटे में शुरू होने वाला है टूर्नामेंट, यहां से खरीद सकते हैं टिकट

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?