Home » राष्ट्रीय » Pinaka Multi Barrel Rocket: अब इस देश के सैन्य बेड़े में भी शामिल होगा भारत का ये शिव धनुष, खरीदने की जताई इच्छा

Pinaka Multi Barrel Rocket: अब इस देश के सैन्य बेड़े में भी शामिल होगा भारत का ये शिव धनुष, खरीदने की जताई इच्छा

[the_ad id="14540"]
Pinaka Multi Barrel Rocket

नई दिल्ली। Pinaka Multi Barrel Rocket: भारत के हथियार तेजी से पूरी दुनिया में अपनी जगह बना रहे हैं। भारत के हथियारों का निर्यात लगातार बढ़ रहा है। भारत के हथियार अब यूरोपीय देशों को पसंद आ रहे हैं। यूरोप इस समय यूक्रेन युद्ध के चलते रूसी हमले की आशंका से डरा हुआ है।

इसे भी पढ़ें- India Made Machine Gun: यूरोप को बेहद पसंद है भारत की ये मशीन गन, एक मिनट में करती है इतने हजार राउंड फायर

स्पेन भी भारत से खरीदेगा पिनाका

Pinaka Multi Barrel Rocket

ताजा घटनाक्रम में स्पेन ने भारत के पिनाका मल्टी बैरल रॉकेट सिस्टम को खरीदने में रुचि दिखाई है। इससे पहले अजरबैजान के साथ युद्ध की आशंका में जी रहे आर्मीनिया ने भारत से यह शक्तिशाली रॉकेट खरीदा था। इतना ही नहीं इसके बाद फ्रांस ने भी भारत से पिनाका रॉकेट सिस्टम खरीदने की इच्छा जताई थी। भारत के इस रॉकेट सिस्टम का नाम भगवान शिव के धनुष पिनाका के नाम पर रखा गया है। इसे डीआरडीओ ने बनाया है।

स्पेनिश सेना में होगा शामिल

Pinaka Multi Barrel Rocket

आईडीआरडब्ल्यू की रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेन ने भारत के स्वदेशी पिनाका रॉकेट सिस्टम को खरीदने में रुचि दिखाई है। यह जानकारी सोलर डिफेंस कंपनी के चेयरमैन ने दी है। भारत ने आर्मीनिया को पिनाका रॉकेट सिस्टम की आपूर्ति की है। यदि स्पेन भारतीय पिनाका प्रणाली खरीदता है तो वह उसकी सालिम प्रणाली की जगह ले लेगा या उसके साथ ही स्पेनिश सेना में शामिल हो जाएगा।

सौ देशों से हथियार सप्लाई करता है भारत

Pinaka Multi Barrel Rocket

सोलर डिफेंस कंपनी पिनाका रॉकेट सिस्टम को यूरोपीय बाजार में बेचना चाहती है। भारत अब तक 100 देशों को विभिन्न प्रकार के हथियार और सैन्य उपकरण मुहैया कराता है। इसमें पिनाका रॉकेट सिस्टम अहम भूमिका निभा सकता है। स्पेन का सालिम सिस्टम इजरायल के पल्स रॉकेट सिस्टम पर आधारित है, जिसका निर्माण इल्बिट सिस्टम कंपनी करती है।

150 किलोमीटर तक निशाना लगाने में सक्षम

Pinaka Multi Barrel Rocket

साल 2023 में स्पेनिश सेना ने सालिम सिस्टम मुहैया कराने के लिए 700 मिलियन डॉलर का सौदा किया था। इसमें 12 लॉन्चर और सपोर्ट व्हीकल शामिल थे। साल 2028 तक इसे पूरी तरह मुहैया कराया जाना था। स्पेन का सालिम इजरायल के पल्स पर आधारित है और यह 40 किलोमीटर तक 10 रॉकेट दाग सकता है। इसमें 4 अतिरिक्त रॉकेट हैं, जो 150 किलोमीटर तक मार कर सकते हैं। इसके बाद भी स्पेन अपनी आर्टिलरी क्षमता को मजबूत करना चाहता है और इसके लिए वह पिनाका रॉकेट सिस्टम को लेकर बातचीत कर रहा है।

ये हैं खूबियां 

पिनाका एमके 1 रॉकेट सिस्टम की रेंज 38 किलोमीटर है, एमके 2 वैरिएंट की रेंज 75 किलोमीटर है। 120 किलोमीटर, 150 किलोमीटर और 200 किलोमीटर की रेंज वाले वैरिएंट पर काम चल रहा है। अगर स्पेन सलीम के साथ पिनाका भी हासिल कर लेता है, तो उसकी ताकत कई गुना बढ़ जाएगी। पिनाक सिस्टम सिर्फ 44 सेकंड में 12 रॉकेट दाग सकता है।

 

इसे भी पढ़ें- DRDO’s Project: भारत ने बनाई 3-3 Missile, टेंशन में आए पाक और चीन, अमेरिका हो गया था फेल

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?