Home » खेल » Shubman Gill Marriage: कमेंटेटर ने शुभमन गिल से पूछा शादी से जुड़ा सवाल, क्रिकेटर ने दिया ये जवाब

Shubman Gill Marriage: कमेंटेटर ने शुभमन गिल से पूछा शादी से जुड़ा सवाल, क्रिकेटर ने दिया ये जवाब

[the_ad id="14540"]

 मुंबई। Shubman Gill Marriage: शुभमन गिल के खेल की दीवानी तो पूरी दुनिया ही है। वहीं उनकी फीमेल फैंस उनके लुक्स की भी दीवानी हैं। ऐसे में अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी शादी की खबरें सुर्खियां बटोरने लगती है। कई मौकों पर उनसे शादी से जुड़ा सवाल पूछ लिया जाता है। अब एक बार फिर से ऐसा हुआ है। सोमवार को आईपीएल मैच के दौरान कमेंटेटर ने उनसे सवाल किया कि वे शादी कब कर रहे हैं। आइए जानते हैं उन्होंने इस सवाल का क्या जवाब दिया।

इसे भी पढ़ें- शुभमन गिल के साथ खूब चर्चा में रहे हैं इन 5 हसीनाओं के नाम, लेकिन क्रिकेटर ने कभी नहीं दिया कोई री-एक्शन

केकेआर ने जीता टॉस 

Shubman Gill Marriage

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) में सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में केकेआर ने टॉस जीतकर गुजरात को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। इस मैच में टॉस के दौरान एक खास पल देखने को मिला जब कप्तान शुभमन गिल  से शादी से जुड़ा सवाल किया गया, जिसका जवाब क्रिकेटर ने बड़ी ख़ूबसूरती से दिया।

गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन

दरअसल, टॉस के दौरान डैनी मॉरिसन शुभमन से कहा- आप बहुत हैंडसम लग रहे हैं, क्या आप शादी करने जा रहे हैं? ये सवाल सुनकर पहले तो शुभमन मुस्कराए फिर कहा- ऐसा कुछ नहीं है। खेल की बात करें तो गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 39 रनों से हरा दिया। ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान ने दो-दो विकेट लिए और केकेआर को 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रनों पर रोक दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने शुभमन गिल के 90, बी साई सुदर्शन के 52 और जोस बटलर के 41 रनों की मदद से 198 रन बनाए। इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है।

शुभमन ने 55 गेंदों में 90 रन बनाए

Shubman Gill Marriage

पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने धीमी शुरुआत की, लेकिन कप्तान शुभमन गिल ने 55 गेंदों में 90 रनों की शानदार पारी खेल कर टीम को  सम्मानजनक स्थिति में पहुंचा दिया। बी साई सुदर्शन ने 52 और जोस बटलर ने 41 रनों का योगदान दिया। इन तीनों की बदौलत गुजरात ने धीमी पिच पर 198 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। वहीं, केकेआर के लिए आंद्रे रसेल और वैभव अरोड़ा ने एक-एक विकेट चटकाए।

 

इसे भी पढ़ें- IND vs NZ: टीम इंडिया को खली रहाणे और पुजारा की कमी, शुभमन गिल और सरफराज पड़े फीके

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?