Home » शिक्षा » ​​UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड ने घोषित किए नतीजे, 10वीं में यश और 12वीं में महक ने किया टॉप

​​UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड ने घोषित किए नतीजे, 10वीं में यश और 12वीं में महक ने किया टॉप

[the_ad id="14540"]
​​UP Board Result 2025

लखनऊ। ​​UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आखिरकार यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बोर्ड ने दोपहर 12:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों की घोषणा की। इस बार भी रिजल्ट को लेकर छात्रों और अभिभावकों में काफी उत्साह देखने को मिला। करीब 55 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनका इंतजार अब खत्म हो गया है।

इसे भी पढ़ें- Winter Vacation: ठंड की चपेट में यूपी, बढ़ाई गईं छुट्टियां, अब इस डेट तक बंद रहेंगे स्कूल 

यश ने किया टॉप 

इसके साथ ही बोर्ड ने टापर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है। इस साल यश प्रताप सिंह ने टॉप कर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का नतीजा है। इस साल 10वीं का पास प्रतिशत 90.11% रहा।  वहीं, इंटरमीडिएट का कुल पास प्रतिशत 81.15% रहा।

दूसरे स्थान पर रहे अंशी-अभिषेक

वहीं 10वीं में जालौन के यश प्रताप सिंह ने 97.83% अंक प्राप्त करके टॉप किया है। इटावा की अंशी और बाराबंकी के अभिषेक यादव भी टॉप लिस्ट में दूसरे स्थान हैं। इन दोनों ने 97.67% अंक प्राप्त किए। सीतापुर के अर्पित वर्मा , मुरादाबाद की रितु गर्ग और जालौन की सिमरन गुप्ता 97.50 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप लिस्ट में तीसरे स्थान पर जगह बनाई है।

महक बनीं टॉपर 

यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 में कुल पास प्रतिशत 81.15% है। इंटर मिडियट में इस साल प्रयागराज की महक जायसवाल ने टॉप किया है। उन्होंने 97.20% अंक हासिल किया है। दूसरे स्थान पर आदर्श यादव, साक्षी, अनुष्का और शिवानी सिंह हैं। इन सभी 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। 96.40% अंकों के साथ मोहिनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

 

इसे भी पढ़ें- UP Police: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम घोषित, इस लिंक से करें चेक

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?