Home » मनोरंजन » Bollywood Crime: इस एक्ट्रेस की रूह कंपा देने वाली सच्चाई, दोस्त की हत्या कर लाश के सामने ही BF के साथ बनाया संबंध

Bollywood Crime: इस एक्ट्रेस की रूह कंपा देने वाली सच्चाई, दोस्त की हत्या कर लाश के सामने ही BF के साथ बनाया संबंध

[the_ad id="14540"]

Bollywood Crime: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में साल 2008 में एक ऐसा हत्याकांड हुआ था, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। उस हत्या को मारिया सुसैराज नाम की एक कन्नड़ अभिनेत्री ने अंजाम दिया था। मारिया ने पहले अपनी दोस्त की हत्या की, फिर लाश को 300 टुकड़ों में काटा। इसके बाद उसी लाश के सामने ही अपने बॉयफ्रेंड के साथ संबंध बनाये।  जब इस वीभत्स हत्या का राज खुला, तो हर कोई दहल गया। इसके बाद मारिया सुसैराज ने भी इस हत्याकांड का ऐसा खुलासा किया, जो रूह कंपा देने वाला था। आइए जानते हैं मरिया ने ये हत्याकांड क्यों और कैसे किया।

इसे भी पढ़ें- Murder In Illicit Relationship: देवरिया में प्रेमी संग मिल कर की पति की हत्या, खेत में फेंकी लाश

कहानी कन्नड़ एक्ट्रेस की

Bollywood Crime

मारिया सुसाइराज कन्नड़ फिल्मों की एक्ट्रेस थीं, लेकिन वह बॉलीवुड में भी अपने पैर ज़माना चाहती थीं। हालांकि, उनका परिवार नहीं चाहता था कि, वह फिल्मों में काम करें। बावजूद इसके विरोध करके बेंगलुरु आ गईं। यहां उन्हें काफी संघर्ष के बाद कन्नड़ फिल्मों में काम मिलने लगा, लेकिन मरिया इससे संतुष्ट नहीं थीं। वह बालीवुड में आना चाहती थीं। इसके लिए वह मुंबई आ गईं और ऑडिशन देने लगीं।

मुंबई में हुई थी मुलाकात

इसी दौरान उनकी मुलाकात बालाजी प्रोडक्शन हाउस में काम करने वाले नीरज ग्रोवर से हुई। थोड़ी-बहुत बातचीत शुरू होने के बाद दोनों ने फोन नंबर एक्सचेंज किए। इसके बाद उनकी फोन पर भी बातचीत होने लगी। नीरज ग्रोवर ऑडिशन देने में मारिया की मदद करने लगे। इसी दौरान उनके बीच नजदीकियां भी बढ़ने लगीं। हालांकि, उस वक्त मारिया मैसूर के रहने वाले जेरोम मैथ्यू के साथ रिलेशनशिप में थीं। मैथ्यू इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट थे और उस वक्त पुणे में पोस्टेड थे।

लिव इन रिलेशन में रहती थी एक्ट्रेस

Bollywood Crime

इधर, मारिया पूरी तरह से मुंबई में शिफ्ट हो गई थी। पहले वह अकेले रहती थीं, लेकिन कुछ समय बाद वह नीरज ग्रोवर के साथ उसके घर में लिव  इन रिलेशन में रहने लगीं। नीरज ने मारिया को प्रपोज भी किया, लेकिन मारिया ने उन्हें सिर्फ अपना दोस्त कहा। यही बात उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड जेरोम मैथ्यू से भी कही कि नीरज सिर्फ उसका दोस्त है। हालांकि, वह उससे एकतरफा प्यार करता था। कुछ दिनों बाद मारिया ने नीरज का भी फ्लैट छोड़ दिया और दूसरी जगह शिफ्ट हो गईं।

इसे भी पढ़ें- Ex DGP Murder Case: बेटे ने मां और बहन पर लगाया हत्या का आरोप, दर्ज कराई FIR

फोन कॉल से मिला क्लू

कहा जाता है कि, जिस रात मरिया ने नीरज का फ़्लैट छोड़ा था, उस रात से नीरज का कहीं पता नहीं लगा। नीरज ने उस रात अपने दोस्तों से कहा था कि, वह  मारिया क शिफ्टिंग में मदद कर रहा है। इसके बाद जब दूसरे दिन सुबह तक नीरज ग्रोवर वापस नहीं लौटे तो उसके दोस्तों ने उसके नंबर पर कॉल किया, तो उनका फोन मारिया ने फोन उठाया और बताया कि, नीरज तो रात के डेढ़ बजे ही वापस चले गये थे। ये सुनकर नीरज के दोस्त परेशान हो गये और उनके परिजनों को खबर कर दी। इसके बाद नीरज के दोस्तों और परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने नीरज ग्रोवर का फोन जब्त कर तलाशी शुरू कर दी।

ऐसे गया मरिया पर शक

Bollywood Crime

नीरज को खोजने के क्रम में पूरी मुंबई के उनके पोस्टर चिपकाये गये, लेकिन उनकी कहीं से कोई खबर नहीं मिल रही थी। इसी दौरान पुलिस को मोबाइल टावर के रिकॉर्ड से एक ऐसा क्लू मिला, जिसने पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया। क्लू मिलने के बाद हत्या का पूरा शक मारिया सुसाइराज पर गया, तो पुलिस ने उन पर नजर रखनी शुरू कर दी। इसके बाद मरिया के फोन की कॉल डिटेल निकाली गई, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

दरअसल, नीरज के लापता होने के बाद मरिया और मैथ्यू के बीच हजारों फोन कॉल हुए थे। इसके बाद पुलिस ने मारिया के बारे में पूछताछ शुरू तो, बिल्डिंग के गार्ड ने बताया कि, मारिया और जेरोम रात को एक बैग में कुछ भारी सामान ले जाते दिखे थे। ये सुनते ही पुलिस का शक और गहरा गया और उसने मरिया और उसके ब्वायफ्रेंड जेराम को अरेस्ट कर लिया।

ब्वायफ्रेंड ने की थी हत्या

Bollywood Crime

कड़ी पूछताछ में मारिया सुसाइराज टूट गई और उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। मारिया ने बताया कि, 8 मई को ही नीरज की हत्या कर दी गई थी। उसने कहा कि, जेरोम को शक था कि, मारिया के प्रति नीरज के इरादे ठीक नहीं हैं। यही वजह है कि वह अचानक मारिया के घर पहुंचा, जहां उसने देखा कि, नीरज मरिया के साथ उसके बिस्तर पर था। दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ और इसी गुस्से में जेरोम ने नीरज को चाकुओं से गोद दिया।

कोर्ट ने सुनाई सजा

इसके बाद नीरज की लाश के सामने ही मारिया और जेरोम मैथ्यू ने संबंध बनाये, फिर लाश के 300 टुकड़े किए और एक बैग में भरकर के सुनसान इलाके में ले गये, जहां पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। उस दौरान नीरज का फोन मारिया की जेब में ही रह गया था। जैसे ही फोन बजा, मारिया ने जेब से फोन निकाला, यह देखने के लिए कि कौन कॉल कर रहा है, लेकिन गलती से कॉल रिसीव हो गई और इस हत्याकांड का खुलासा हो गया। इस मामले में मारिया सुसाइराज को 3 साल और जेरोम मैथ्यू को 10 साल जेल की सजा हुई।

 

इसे भी पढ़ें- Hindu Murdered In Dubai: अब दुबई में भी सुरक्षित नहीं हैं हिन्दू!, पाकिस्तानी शक्स ने ‘अल्लाह-अल्लाह’ बोलते हुए की दो भारतीयों की हत्या

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?