
Benefits of Garlic: भारत में हर घर में लहसुन का इस्तेमाल होता है। इसका इस्तेमाल कई व्यंजनों के साथ ही घर में बनने वाली रोजाना की सब्जी में भी किया जाता है। नियमित रूप से लहसुन का सेवन करने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। शोध का दावा है कि, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के साथ ही लहसुन में कैंसर से लड़ने वाले चिकित्सीय गुण होते हैं।
इसे भी पढ़ें- Mouth Ulcers: मुंह के छालों को न करें इग्नोर, बन सकता है कैंसर की वजह
दिल को स्वस्थ रखता है लहसुन

वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं की सोशल नेटवर्किंग साइट रिसर्च गेट में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, लहसुन में एलिसिन सहित कई बायोएक्टिव ऑर्गेनोसल्फर यौगिक होते हैं। एलिसिन में कैंसर विरोधी चिकित्सीय क्षमता होती है। लहसुन में मिलने वाला एलिसिन नाम का पदार्थ रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। साथ ही यह फ्लू और सांस संबंधी समस्याओं से लड़ने में भी सहायक होता है। और तो और लहसुन के सेवन से ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है। लहसुन दिल को स्वस्थ रखता है और कोलेस्ट्रोल को भी बैलेंस रखता है।
पाचन क्रिया को बनाता है बेहतर
पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में भी लहसुन बेहद कारगर होता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। इसके एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पिंपल्स, मुंहासे और अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं को कम करने का काम करते हैं। एंटीबायोटिक गुणों के लिए जाना जाने वाला लहसुन बैक्टीरियल और वायरल संक्रमण से बचाव करने के कारगर होता है।
खाली पेट करें सेवन
आयुर्वेद में बताया गया है कि, सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। रोजाना सुबह लहसुन का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और बैक्टीरिया, वायरस और फंगस से बचाव होता है। लहसुन नाक से गंदगी निकालता है और श्वसन संक्रमण को कम करने में मदद करता है। आयुर्वेद में लहसुन को ‘एंटी पावर कैंसर’ के रूप में जाना जाता है। हालांकि, गर्मियों में लहसुन का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। इससे लीवर पर बुरा असर पड़ सकता है। चूंकि कच्चे लहसुन में अधिक मात्रा ने एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो लीवर में विषाक्तता पैदा कर सकता है।
इसे भी पढ़ें- World Cancer Day 2025: वैज्ञानिकों ने ढूंढा कैंसर का टीका, बीमारी पनपने से पहले से रोक देगी ये वैक्सीन






Users Today : 43

