
Jessica Alba Divorce: घर छोटा हो या बड़ा, होता वह सपनों का घर ही है। अभिनेत्री जेसिका अल्बा का भी घर उनके सपनों का था, जिसमें वह अपने पति कैश वॉरेन और 3 बच्चों के साथ रहती हैं, लेकिन अब शादी के 16 साल बाद ये जोड़ा तलाक ले रहा है। तलाक के साथ ही इस जोड़े ने अपने लॉस एंजिल्स स्थित घर को बेंचने का भी फैसला लिया है। हालांकि, जेसिका के लिए ये काफी दर्द भरा है।
इसे भी पढ़ें- Bollywood Crime: इस एक्ट्रेस की रूह कंपा देने वाली सच्चाई, दोस्त की हत्या कर लाश के सामने ही BF के साथ बनाया संबंध
2017 में 9.9 मिलियन डॉलर में खरीदा था

दरअसल, अभिनेत्री ने साल 2019 में दिए गये एक इंटरव्यू में इसे अपने सपनों का घर बताया था। इस शानदार फार्महाउस स्टाइल में बनी बेवर्ली हिल्स हवेली को जेसिका ने कैश वॉरेन के साथ वर्ष 2017 में 9.9 मिलियन डॉलर में खरीदा था, जिसे अब उन्होंने 19 मिलियन डॉलर में बेंचने का फैसला लिया है। भारतीय करेंसी के हिसाब से इस घर की कीमत 162 करोड़ रुपये से ज्यादा है। यह आलीशान तो है ही, साथ ही बेहद खूबसूरत भी है।
8,830 वर्ग फुट में फैली है हवेली
शानदार बेवर्ली हिल्स हवेली 8,830 वर्ग फुट के क्षेत्रफल में फैली हुई है। इसमें 9 बाथरूम, 7 बेडरूम और एक पूल के साथ एक बड़ा सा बगीचा है। कहा जाता है कि, इस घर को मशहूर मां-बेटे की डिजाइनर जोड़ी कैथलीन और टॉमी क्लेमेंट्स ने फिर से डिजाइन किया। इस घर में सबसे खास बात ये है कि, इसमें लकड़ी का काम सबसे ज्यादा देखने को मिलता है। यहां आते ही सबसे पहले आपको काले लकड़ी का शाही प्रवेश द्वार देखने को मिलेगा। गेट के अंदर मिरर भी बेहद ख़ूबसूरती से लगाए गये हैं।
रॉयल लुक देते हैं झूमर

जेसिका का घर जितना बड़ा है, उसका इंटीरियर भी उतना ही खूबसूरत है। लिविंग रूम में बेज रंग के आरामदायक सोफे रखे हुए हैं, जिन पर रंग-बिरंगे कुशन सजे हुए हैं। बड़ी-बड़ी पेंटिंग्स टीजिंग एलिमेंट जोड़ती हैं। साइड टेबल पर खूबसूरत फ्लावर पॉट्स और अनोखे शोपीस रखे हुए हैं। वहीं, यहां लगा झूमर पूरे घर को रॉयल लुक दे रहा है। एक खूबसूरत प्राइमरी सुइट में बैठने की जगह शामिल है, जो बालकनी की ओर जाती है।
18 महीने तक कराया था रेनोवेशन

बता दें, कि इस शानदार घर को खरीदने के बाद इसमें रहने से पहले जेसिका ने करीब 18 महीने तक रेनोवेशन का काम कराया था। इस हवेली को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि, अंदर तक सूरज की रोशनी आ सके। इसके लिए घर में बड़ी-बड़ी खिड़कियां हैं, जो शीशे और लकड़ी से बनाई गई हैं। सुबह के समय कांच की खिड़कियों से आने वाली रोशनी घर को प्राकृतिक रोशनी से नहला देती है। मिरर वाले दरवाजे के साथ वॉक-इन क्लोसेट है। खास बात ये है कि, जेसिका के घर में लिविंग एरिया और किचन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि, दोनों एक साथ अच्छे लगते हैं। जहां एक तरफ किचन कैबिनेट को डार्क वुड से डिजाइन किया गया है। वहीं, स्टैंड को लाइट शेड में रखा गया है। एक्ट्रेस ने यहां फ्लावर पॉट्स भी रखे हैं, जो पीसफुल लुक देते हैं और खूबसूरत भी लगते हैं। इस घर के डाइनिंग रूम में 12 मेहमानों के बैठने की जगह है।
अपनों की फोटोज से सजी है दीवार

ये घर जेसिका का ड्रीम होम है, ये यहां की सजावट में भी दिखता है। एक्ट्रेस ने एक पूरी दीवार को अपने चाहने वालों की तस्वीरों से सजाया है। घर की एक खिड़की के पास एक आरामदायक कुर्सी रखी है, जहां वो बच्चों के साथ वक्त बिताती थीं। लकड़ी की शेल्फ पर छोटे-छोटे शोपीस रखे हैं। इस घर में स्पा स्टाइल का बाथरूम है, जिसमें सोकिंग टब है। दूसरी सुविधाओं में होम जिम, मीडिया रूम और बैकयार्ड पूल आदि शामिल हैं।
गार्डन में है परफेक्ट सीटिंग अरेंजमेंट
बता दें कि, जेसिका और कैश वॉरेन के 3 बच्चे हैं। जेसिका ने ऑनर, हेवन और हेस की कस्टडी भी मांगी है। हालांकि, तलाक से पहले पूरा परिवार हर त्योहार साथ में एन्जॉय करता था। हवेली के खूबसूरत गार्डन में सीटिंग अरेंजमेंट काफी बेहतरीन ढंग से किया गया है। हरा भरा आउटडोर डाइनिंग एरिया परिवार के साथ बैठने के लिए एकदम परफेक्ट है। ये घर घाटी और समुद्र के पास है। यही वजह है कि यहां से डूबते हुए सूरज का नजारा बेहद खूबूसरत लगता है।
इसे भी पढ़ें- Shanaaya Kapoor: इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं शनाया, देखें टीजर









Users Today : 7

