Home » शिक्षा » Nalanda के भग्नावशेष और केन्द्रीय विवि परिसर से अभिभूत हुए विद्यार्थी

Nalanda के भग्नावशेष और केन्द्रीय विवि परिसर से अभिभूत हुए विद्यार्थी

[the_ad id="14540"]
Nalanda
  • एआई, रिमोट सेंसिंग, जियोग्राफिकल एप्लीकेशन, मीडिया लैब, एनीमेशन लैब बना प्रेरक
  • तीन दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के बाद लौटे साई कॉलेज के विद्यार्थी

अम्बिकापुर। Nalanda: श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कम्प्यूटर एंड आईटी विभाग के बीसीए द्वितीय सेमेस्टर एवं एम.एससी सीएस द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने बिहार के साउथ बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय और नालन्दा पुरातात्विक अवशेषों का शैक्षिक भ्रमण किया। विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने केन्द्रीय विश्वविद्यालय में एआई(कृत्रिम बुद्धि) एप्लीकेशन का उपयोग, रिमोट सेंसिंग, जियोग्राफिकल एप्लीकेशन, मीडिया लैब, एनीमेशन लैब और केन्द्रीय ग्रंथालय के ऑटोमेशन के बारे में अवगत हुए।

इसे भी पढ़ें- Farewell Ceremony: श्रेष्ठ बनना है, तो अच्छा परिश्रम करना होगा

नये अनुसंधानात्मक कार्य की जानकारी दी

Nalanda

इस दौरान विद्यार्थियों को प्रवेश और शोध के दौरान नये अनुसंधानात्मक कार्य के बारे में बताया गया। प्रोफेसर प्रभात रंजन एवं एसोसिएट प्रोफेसर नेवी चंद राठौर ने अधुनातन तकनीक और उसके उपयोग के बारे में बताया।

Nalanda

राजगीर के नालंदा में प्राचीन भारतीय साहित्य, विज्ञान, कला, धर्म और संस्कृति की विरासत की अवशेषों को देखा। इस दौरान विद्यार्थियों ने भग्नावशेष देख कर भारतीय ज्ञान परम्परा की इबारतों से अवगत हुए। राजगीर के जंगल सफारी में वन्यजीवों को देखा तथा जैन म्यूजीयम का अवलोकन किया।

Nalanda

शासी निकाय के अध्यक्ष विजय कुमार इंगोले, सचिव अजय कुमार इंगोले और प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने राजगीर और नालंदा के विशेष भ्रमण पर विद्यार्थियों को बधाई दी है। राजगीर, गया के स्किल डेवलपमेंट, शैक्षिक भ्रमण के दौरान सहायक प्राध्यापक सोनाली गोस्वामी, दीपा तिवारी, सुमन मिंज, तकनीकी सहायक राहुल कुंडू ने सहायोग किया।

 

इसे भी पढ़ें- Yoga Camp: श्रेष्ठ विचार और अच्छी इच्छा शक्ति के लिए योग जरूरी: डॉ. राजेश श्रीवास्तव

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?