Home » शिक्षा » Sai College: फोरेंसिक जांच में सामने आते हैं अपराध के सही साक्ष्य- आर.के. पैंकरा

Sai College: फोरेंसिक जांच में सामने आते हैं अपराध के सही साक्ष्य- आर.के. पैंकरा

News Portal Development Companies In India
अम्बिकापुर
  • साई कॉलेज के विद्यार्थियों ने सीखा फोरेंसिक जांच

अम्बिकापुर। Sai College: अपराध और अपराधी के भौतिक, रासायनिक, जैविक तत्त्व तथा तथ्यों का अन्वेषण करना ही फोरेंसिक विज्ञान का काम है। फोरेंसिक जांच से अपराध के सही साक्ष्य सामने आते हैं। यह बातें क्षेत्रीय न्यायायिक विज्ञान प्रयोगशाला के संयुक्त संचालक आर.के. पैंकरा ने बी.एससी एंथ्रोपोलॉजी द्वितीय सेमेस्टर और बी.एससी एंथ्रोपोलाजी द्वितीय वर्ष और एम.एससी द्वितीय तथा चतुर्थ सेमेस्टर जंतु विज्ञान एडऑन कोर्स फोरेंसिक एंथ्रोपोलॉजी के विद्यार्थियों के शैक्षिक भ्रमण के दौरान कही।

इसे भी पढ़ें- Nalanda के भग्नावशेष और केन्द्रीय विवि परिसर से अभिभूत हुए विद्यार्थी

Sai College

उन्होंने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा, फोरेंसिंक जांच में जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान तीनों शामिल हैं। अम्बिकापुर के प्रयोगशाला में टॉक्सिकोलॉजी के तहत जहर, विषाक्त पदार्थों के सेवन की जांच होती है। इस जांच में मृत व्यक्ति की परिस्थितियों के बारे में खुलासा होता है।

बर्न डेथ केस की जांच  

उन्होंने बताया कि डायटम जांच में शरीर की सबसे बड़ी अस्थि को लेते हैं। इससे ज्ञात होता है कि, डुबने से व्यक्ति की मौत हुई है अथवा मरने के बाद डुबाया गया है। नारकोटिक्स जांच में मादक पदार्थों की जांच होती है, जिसमें ब्राउन सुगर, भांग और ड्रग्स आदि शामिल हैं। ऐसे टेस्ट से बर्न डेथ केस की जांच होती है।

जल्द शुरू होगी डीएनए टेस्टिंग की सुविधा 

बैलेस्टिक टेस्ट में गोली लगने से हुई मौत की जांच की जाती है। इसमें मृतक की चोट, क्षति, गोली लगने के कोण और प्रयुक्त हथियार की जांच होती है।   संयुक्त संचालक ने बताया कि अम्बिकापुर प्रयोगशाला में डीएनए टेस्टिंग की सुविधा शुरू होने वाली है और मशीनों का इंस्टालेशन प्रारम्भ हो गया है।

प्रयोगशाला के वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. बृजेश नागवंशी ने विद्यार्थियों के समक्ष नारकोटिक्स, डायटम, ऐस टेस्ट, बैलेस्टक टेस्ट जांच को करके दिखाया। प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने फोरेंसिंक लैब और उनकी गतिविधियों के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इस भ्रमण के दौरान एंथ्रोपोलॉली के सहायक प्राध्यापक डॉ. श्रीराम बघेल के साथ ज्योति सिंह, डॉ. अजय कुमार तिवारी ने सहयोग किया।

 

इसे भी पढ़ें- Farewell Ceremony: श्रेष्ठ बनना है, तो अच्छा परिश्रम करना होगा

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?