
-
सुंदरकाण्ड पाठ के साथ विशाल भंडारे का आयोजन
-
लायंस क्लब शक्ति द्वारा सीताराम धाम पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
प्रतापगढ़। Sunderkand Path: नगर क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सीताराम धाम में श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण के बीच सुंदरकाण्ड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन दयाल किटी व लायंस क्लब शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। तदुपरांत श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकाण्ड का पाठ कर प्रभु श्रीराम एवं हनुमान जी का गुणगान किया।
भजन कीर्तन हुआ
इस दौरान पूरा परिसर भक्ति रस में सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने भजन- कीर्तन में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं युवा श्रद्धालु उपस्थित रहे। पाठ के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
भक्तों का आभार जताया

आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए सेवा कार्य में सहयोग करने वाले भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया। लायंस क्लब शक्ति की कुसुम गुप्ता पिंकी दयाल ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारा एवं आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा मिलता है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, भाजपा महामंत्री राजेश सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि विशाल सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बौद्धिक प्रकोष्ठ के सौरभ पाण्डेय,लायंस क्लब के डॉ. पीयूष कांत शर्मा, सन्तोष भगवन, प्रतिभा भगवन, डॉ. अवंतिका पाण्डेय, क्षितिज श्रीवास्तव व समिति की टीम की ओर से रिचा केसरवानी, अनुराधा, पुष्पा श्रीवास्तव, मिथिलेश सिंह, गीता केसरवानी, मनीष खत्री, आशा केसरवानी, सरिका केसरवानी, नीलम गुप्ता, रितु सिंह, डॉली केसरवानी, अंजू त्रिपाठी सोनी पांडे,अनीता पांडे, साधना जायसवाल, पूनम जायसवाल, सुमन गुप्ता, प्रिया केसरवानी, मगला गुप्त, रेखा गुप्ता, भारती सिंह सहित आदि लायंस क्लब शक्ति व किटी टीम के साथ गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें- Pratapgarh News: विधानसभा चुनाव को मजबूती से लड़ना पार्टी की पहली प्राथमिकता- दुर्गा प्रसाद पटेल






Users Today : 53

