Home » राष्ट्रीय » India-Pakistan War: दिल्ली में अलर्ट, लाल किला और कुतुबमीनार समेत कई जगहों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

India-Pakistan War: दिल्ली में अलर्ट, लाल किला और कुतुबमीनार समेत कई जगहों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

[the_ad id="14540"]
India-Pakistan War

नई दिल्ली। India-Pakistan War :  भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध का आगाज हो गया हैं। पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए चलाये गये ऑपरेशन सिन्दूर की वजह से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के कई  शहरों को ड्रोन और मिसाइलों से निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे भारत के एयर डिफेन्स सिस्टम ने हवा में ही मार गिराया।

इसे भी पढ़ें- India-Pakistan Tension: पाकिस्तान को और तोड़ेगा भारत, बना रहा ये दो बड़ी रणनीति, सफल हुई तो खत्म हो जाएगा पड़ोसी मुल्क

एक्शन में भारतीय सेना

India-Pakistan War

इसके बाद भी पाकिस्तान जब शांत नहीं हुआ और बार-बार हमला करने की कोशिश करता रहा तो  भारतीय सेना भी एक्शन में आ गई और पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने लगी। भारतीय सेना अब पाकिस्तान की राजधानी समेत कई बड़े शहरों में घुस चुकी है और तबाही मचा रही है।  आलम ये है कि पाकिस्तान के कई एयर डिफेन्स सिस्टम और कई सैन्य ठिकाने तबाह हो चुके हैं। इधर तनाव के बीच सीमा से लगे शहरों समेत दिल्ली में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।

बढ़ाई गई ऐतिहासिक इमारतों की सुरक्षा

India-Pakistan War

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को यहां की कई अहम इमारतों और संस्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी है। दिल्ली की ऐतिहासिक इमारतों जैसे लालकिला. इंडिया गेट और कुतुब मीनार सहित अन्य भवनों को कड़े सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है।  साथ ही दिल्ली की जनता की सुरक्षा, सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों, ऐतिहासिक इमारतों समेत अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को कड़े सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। ये कदम इस लिए उठाया गया है कि, ऐतिहासिक इमारतों को देखने के लिए हमेशा भारी भीड़ आती रहती है। दिल्ली पुलिस इन स्थानों को खाली करा रही है और लोगों से घरों ने ही रहने की अपील कर रही है।

घुटने पर आया पाकिस्तान

India-Pakistan War

बता दें कि, पिछले तीन दिनों से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम है। दोनों देशों के बीच भारी गोलीबारी और एयर स्ट्राइक हो रही है। पाकिस्तान भारत के शहरों को निशाना बनाने के लिए बार-बार ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे लोगों खौफ का माहौल है।  गत दिवस यानी गुरुवार की रात में पाकिस्तान ने जम्मू में ड्रोन हमले की कोशिश की जिसे भारत के एयर डिफेन्स  सिस्टम ने नाकाम कर दिया। इसके तुरंत बाद पूरे शहर में ‘ब्लैकआउट’ लागू करना पड़ा। भारतीय सेना भी पाकिस्तान के हर हमले का मुंह तोड़ जवाब दे रही है, जिससे महज 48 घंटे में ही पाकिस्तान की हालत खराब हो गई है और अब वह दुनिया से मदद की गुहार लगा रहा है।

भारत ने लिया पहलगाम का बदला

India-Pakistan War

बता दें कि, भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिन्दूर के तहत मंगलवार और बुधवार की आधी रात को पाकिस्तान और पीओके के नौ आतंकवादी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर उन्हें ध्वस्त कर दिया था और पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बदला लिया था। इसके बाद से पाकिस्तानी सेना ने सीमावर्ती इलाकों में  ड्रोन और मिसाइलें दागनी शुरू की थी,  जिसका मुंह तोड़ जवाब देते ही भारतीय सेना अब पाकिस्तान में घुस चुकी है और जमकर तबाही मचा रही है।

 

इसे भी पढ़ें-India-Pakistan War: पाकिस्तान को मिल रहा करारा जवाब, भारत ने तबाह किए कई डिफेंस सिस्टम 

 

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?