
नई दिल्ली। India Pakistan Conflict: भारत-पाक विवाद इस समय चरम पर है। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्तक्षेप से फ़िलहाल सीजफायर हो गया है, लेकिन पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान पर लगाए गये राजनीतिक और आर्थिक प्रतिबन्ध अभी भी बरकरार हैं। इसकी अधिकारिक पुष्टि मंगलवार 13 मई को खुद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने की। उन्होंने कहा, इस प्रतिबन्ध में सिंधु जल संधि का निलंबन भी शामिल है और भारत सिंधु जल संधि को तब तक निलंबित रखेगा, जब तक कि पाकिस्तान आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं कर देता।
इसे भी पढ़ें- Boycott Türkiye: पाकिस्तान का साथ देकर मुश्किल में आया तुर्की, भारत ने किया बॉयकॉट
आतंकवाद का समर्थक है पाक

जायसवाल ने कहा, सिन्धु जल संधि पर इस लिए हस्ताक्षर किये गये थे, ताकि दोनों देशों के बीच सद्भावना और मैत्री संबंध बने रहे, लेकिन पाकिस्तान ने इन सिद्धांतों को नकार दिया। वह लगातार सीमा पार से आतंकवाद को बढ़ावा देता है। उसके सहयोग से ही भारत में कई आतंकी घटनाएं हुई हैं। वह न सिर्फ आतंकियों को अपनी जमीन देता है बल्कि उन्हें फंड भी उपलब्ध कराता है।
गलतफहमी में है पाकिस्तान

प्रवक्ता ने कहा, पहलगाम हमले के तुरंत बाद एक्शन लेते हुए भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई दंडात्मक उपायों का ऐलान किया था। जैसे कि, सिंधु जल संधि रद्द करना और राजनयिक संबंधों को कम करना आदि। पत्रकारों से बात करते हुए जायसवाल ने पाकिस्तानी विदेश कार्यालय की उस टिप्पणी का भी जवाब दिया, जिसमें उसने भारत की आतंकवाद के खिलाफ नई रणनीति को ‘‘आक्रामकता को सही ठहराने की कोशिश’’ कहा था। जायसवाल ने कहा, ‘‘यदि पाकिस्तान ये समझता है कि, वह बड़े पैमाने पर आतंकवाद फैलाएगा और उसके दुष्परिणामों से बचा रहेगा, तो ये उसकी खुद की गलतफहमी है।
इशाक डार के दावे का किया खंडन

उन्होंने बताया, ‘ऑपरेशन सिन्दूर के तहत भारत ने जिन आतंकी ढांचों को ध्वस्त किया, वे न सिर्फ भारतीय नागरिकों की मौत के लिए जिम्मेदार थे, बल्कि दुनिया भर में कई अन्य निर्दोष लोगों की मौत के लिए भी जिम्मेदार थे।’’ प्रवक्ता ने कहा, अब ‘न्यू नॉर्मल’ की स्थिति है। इस स्थिति को पाकिस्तान जितनी जल्दी एक्सेप्ट कर लें, उसके लिए उतना ही अच्छा होगा।’
जायसवाल ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार के उस दावे का भी खंडन किया, जिसमें डार ने एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि, पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना को हराया दिया है। प्रवक्ता ने कहा, पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए पिछले सप्ताह चलाए गये ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत ने पाकिस्तान के बहावलपुर, मुरीदके और मुजफ्फराबाद समेत अन्य स्थानों पर स्थित आतंकी केंद्रों को नष्ट कर दिया था।
10 मई को ही बदल ये पाकिस्तान के सुर

उन्होंने कहा, ‘इसके बाद जब उन्होंने भारत के शहरों को ड्रोन और मिसाइलों से निशाना बनाने की कोशिश की, तो हमने भी जवाबी कार्रवाई की और उनकी सैन्य क्षमताओं को काफी हद तक कमजोर कर दिया। भारत ने पाकिस्तान के कई प्रमुख हवाई अड्डों को निष्क्रिय कर दिया है। जायसवाल ने कहा, अगर, पाकिस्तानी विदेश मंत्री इसे अपनी उपलब्धि मानते हैं, तो वे ऐसा कह सकते हैं।’’
प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ पाकिस्तान भारत को नौ मई की रात तक बड़े हमले की धमकी दे रहा था, लेकिन जब 10 मई की सुबह उसके हमले हमला विफल हुए और भारत ने जवाबी कार्रवाई की और उसके कई सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया। इसके बाद से उसकी भाषा बदल गई और वह शांति की अपील करने लगा। उसके डीजीएमओ ने हमसे संपर्क साधा और सीजफायर की बात की।
इसे भी पढ़ें- Baloch-Pakistan Tensions: BLA ने पाकिस्तान में 71 स्थानों पर हुए हमले की ली जिम्मेदारी, कहा- परमाणु बम है पाक






Users Today : 19

