Home » राष्ट्रीय » Rajnath Singh Addressd: पाकिस्तान को चुकानी होगी आतंकवाद की कीमत, पीओके भी होगा हमारा

Rajnath Singh Addressd: पाकिस्तान को चुकानी होगी आतंकवाद की कीमत, पीओके भी होगा हमारा

News Portal Development Companies In India
Rajnath Singh Addressd

 नई दिल्ली। Rajnath Singh Addressd: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार  फिर से पड़ोसी मुल्क को चेतावनी देते हुए साफ कर दिया कि पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा है और एक दिन हमारा होगा। अब पाकिस्तान से कोई भी बात होगी, तो वह सिर्फ पीओके और आतंकवाद के मुद्दे पर होगी। पीओके के लोग हमारे अपने हैं और एक दिन ऐसा आयेगा, जब हम उन्हें हमेशा के लिए अपने साथ कर लेंगे।

इसे भी पढ़ें- Kashmir Issue: पूरा कश्मीर हमारा है, पीओके को जल्द खाली करो, पाक सेना प्रमुख की टिप्पणी पर भारत का जवाब

सालाना बिजनेस समिट-2025 में बोले रक्षामंत्री

रक्षामंत्री ने ये बातें भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के सालाना बिजनेस समिट-2025 को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा, पीओके एक दिन खुद कहेगा कि, हम भारत का हिस्सा हैं और अब हम उसी के साथ रहेंगे, जहां तक रही ​​आतंकवाद की बात तो भारत इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। भारत अपने देश और देश के लोगों के खिलाफ की जाने वाली हर साजिश का मुंहतोड़ जवाब देगा।

दुश्मन को दिया करारा जबाव

रक्षामंत्री ने आगे कहा, आपने देखा, पहलगाम हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए हमने कैसे पहले पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों को तबाह किया। इसके बाद जब दुश्मन ने जबावी कार्रवाई करने की कोशिश में हमारे शहरों को निशाना बनाना चाहा, तो हमने उसका भी करारा जबाव दिया और उसके कई सैन्य ठिकानों और एयरबेसों को नष्ट कर दिया। हम कुछ भी कर सकने में सक्षम हैं, लेकिन हमने दुनिया के सामने शक्ति के साथ-साथ संयम के समन्वय का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है।  उन्होंने कहा, इस समय पूरी दुनिया में अनिश्चितता का माहौल है। हर तरफ संघर्ष चल रहा है। इसका मुख्य कारण विश्वास की कमी है।

दुनिया ने देखी ”मेक इन इंडिया’ की सफलता

Rajnath Singh Addressd

राजनाथ सिंह ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर में ‘मेक इन इंडिया’ अभियान की सफलता को देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया ने देखा, समझा और महसूस किया। आज यह साबित हो गया है कि, भारत की सुरक्षा और समृद्धि के लिए ‘मेक इन इंडिया’ अभियान कितना अहम है। उन्होंने कहा, ‘मेक इन इंडिया’ भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा का एक अनिवार्य घटक है। अगर हमारे पास यह क्षमता नहीं होती, तो हमारी सेना पाकिस्तान से लेकर पीओके तक में फैले आतंकवाद के खिलाफ इतने प्रभावी ढंग से कार्रवाई नहीं कर पाती। उन्होंने कहा, ऑपरेशन सिन्दूर के बाद पाकिस्तान को एहसास हो गया होगा कि, उसे आतंकवाद की कितनी भारी कीमत पड़ेगी।

आतंकवाद पर बदली रणनीति और प्रतिक्रिया 

Rajnath Singh Addressed:

अब हमने यानी भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी  रणनीति और प्रतिक्रिया दोनों में बदलाव कर दिया है। अब हम हमारी तरफ उठने वाली हर आंख को फोड़ देंगे,  हर हाथ को तोड़ देंगे। अब हमने पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों और बातचीत के दायरे को भी नए सिरे से परिभाषित किया है। अब आगे जब भी कभी दोनों देशों के बीच बातचीत होगी, तो वह सिर्फ आतंकवाद और पीओके पर होगी। उन्होंने कहा,  मेरा मानना ​​है कि, पाकिस्तान के हिस्से वाले कश्मीर (पीओके) के लोग हमारे अपने हैं, वे हमारे परिवार का अहम हिस्सा हैं। हम ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प के प्रति प्रतिबद्ध हैं। हमें पूरा विश्वास है कि, हमारे जो भाई आज भौगोलिक और राजनीतिक रूप से हमसे अलग हो गए हैं, वे एक न एक दिन भारत की मुख्यधारा में वापस लौट आएंगे।

 

इसे भी पढ़ें- Omar Reaction To Jaishankar Ttatement: … वापस ले लो न पीओके…किसने रोका है …चीन वाले हिस्से को भी लो

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?