Home » क्राइम » Amethi News: सोलर इनवर्टर बैट्री फटने से पति-पत्नी की मौत, घर में कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

Amethi News: सोलर इनवर्टर बैट्री फटने से पति-पत्नी की मौत, घर में कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

[the_ad id="14540"]
Amethi News

अमेठी। Amethi News:  बुधवार को थाना संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा मंडौ़ली में एक दर्दनाक घटना घटी। यहां गांव निवासी रिटायर्ड फौजी नवरंग बहादुर सिंह पुत्र शिवमंगल सिंह उम्र 55 वर्ष और उनकी पत्नी अनुसूया की सोलर इनवर्टर बैट्री फटने से मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें- Nursing Conferences: अमेठी के इंदिरा गांधी नर्सिंग कॉलेज में आयोजित हुआ अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग सम्मेलन

अस्पताल में हुई पत्नी की मौत

Amethi News

जानकारी के मुताबिक, नवरंग बहादुर सिंह अपनी पत्नी अनुसूया सिंह के साथ बरामदे के कमरे में बैठे थे, तभी एक जोरदार धमाका। इस घटना में नवरंग बहादुर सिंह का पूरा शरीर पूरी तरह जल गया और क्षत-विक्षत हो गया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। वहीं बगल में बैठी पत्नी अनुसूया भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उधर, धमाके की आवाज सुनकर घर में मौजूद बहु-बेटियां जब बाहर निकलीं, तो उन्होंने देखा कि अनुसूया घायल अवस्था में एक तरफ पड़ी हुई हैं और कुछ दूरी पर नवरंग बहादुर का शव भी क्षत विक्षत अवस्था में पड़ा हुआ है। परिजन आनन-फानन में अनुसूया सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी लेकर आये, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान अनुसूया की मौत हो गई।

2008 में रिटायर हुए थे नवरंग बहादुर

घटना की जानकारी मिलते ही अमेठी सीओ मनोज कुमार मिश्रा, थाना संग्रामपुर प्रभारी बृजेश सिंह मय टीम घटनास्थल पर पहुंच गये और मामले की छानबीन शुरू कर दी। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि, नवरंग बहादुर सिंह रिटायर्ड फौजी हैं। वह 2008 में रिटायर हुए थे और इसके बाद से अपने परिवार के साथ गांव में ही रह रहे थे। नवरंग का बेटा विपिन इस समय देश की सेवा के लिए फौज में तैनात है। घर पर उनकी बहू, बेटी और नाती-नातिन हैं।

एक महीने पहले लगवाई थी सोलर इनवर्टर बैट्री

बताया जा रहा है कि, नवरंग ने बीते एक महीने पहले ही घर की छत पर करीब 3 लाख से अधिक लागत लगाकर सोलर पैनल इनवर्टर बैट्री लगवाई थी, जो आज फट गई। ग्रामीणों का कहना है कि धमाका इतना तेज था कि बैटरी फटने से बरामदे की छत का प्लास्टर उखड़ गया। साथ ही वहां की खिड़कियों में लगे कांच भी चूर-चूर हो गये। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर जुटी ग्रामीणों और रिश्तेदारों की भीड़ उन्हें सांत्वना दे रही है। इस घटना से सोलर इनवर्टर बैट्री को लेकर भी लोगों में दहशत फ़ैल गई है।

 

इसे भी पढ़ें-  Viral Video: महिला ने चौकी प्रभारी से की अभद्रता, जमकर काटा हंगामा, ये है पूरा मामला

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?