Home » क्राइम » Amethi News: जांच में खुलासा, ग्राम प्रधान ने किया लाखों का गबन, विकास कार्यों के लिए समिति गठित

Amethi News: जांच में खुलासा, ग्राम प्रधान ने किया लाखों का गबन, विकास कार्यों के लिए समिति गठित

News Portal Development Companies In India
Amethi News

अमेठी शुकुल बाजार। Amethi News:  अमेठी विकास खंड की संसारपुर ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान पर स्ट्रीट लाइट, नल रिबोर और सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्यों में लाखों रुपये के गबन का आरोप सिद्ध हुआ है। जांच रिपोर्ट के बाद प्रशासन ने प्रधान को निलंबित कर दिया है और तीन सदस्यीय समिति को पंचायत के विकास कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी है।

इसे भी पढ़ें- Nursing Conferences: अमेठी के इंदिरा गांधी नर्सिंग कॉलेज में आयोजित हुआ अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग सम्मेलन

पूर्व प्रधान प्रतिनिधि की शिकायत पर हुई जांच

Amethi News

ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि शिव नायक सिंह की शिकायत पर जिला उद्यान अधिकारी द्वारा जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में सामने आया कि, ग्राम पंचायत में पूर्व प्रधान के कार्यकाल में किये गये अधूरे बने सामुदायिक शौचालय के कार्यों को नए प्रधान ने अपने सहयोगियों के साथ कार्यभार संभालते ही पूरा दिखाकर लाखों रूपये का गबन कर लिया। इसी तरह से स्ट्रीट लाइट लगवाने के नाम पर भी प्रधान और उनके सहयोगियों ने सरकारी पैसे में हेरफेर किया है।

 वित्तीय अधिकार निलंबित

इस मामले पर बात करते हुए खंड विकास अधिकारी अंजलि सरोज ने बताया, भ्रष्टाचार का खुलासा होते ही वर्तमान ग्राम प्रधान के सभी वित्तीय अधिकार तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए हैं। साथ ही पंचायत में विकास कार्यों में किसी भी तरह की बाधा न आये इसके लिए तीन सदस्यीय समिति भी गठित कर दी गई है, जो पंचायत सचिव के साथ मिल कर  विकास कार्यों को पूरा करेगी। समिति में चंद्रावती पत्नी शिव बहादुर, संजू पत्नी अमरजीत और रामकला पत्नी हरिकेश को शामिल किया गया है।

Amethi News

 ग्राम पंचायत अधिकारी भी सस्पेंड

डीपीआरओ मनोज त्यागी का कहना है कि,  भ्रष्टाचार का मामला सामने आते ही प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी मंजीत सिंह को भी सस्पेंड कर दिया गया है और मामले की  जांच जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी को सौंप दी गई है। जांच के बाद जो भी सामने आयेगा, उसके हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीण बोले-

इधर, ग्रामीणों ने प्रधान के खिलाफ हुई इस कार्रवाई पर ख़ुशी जाहिर की। उनका कहना है कि, प्रधान के खिलाफ कई बार शिकायत की गई, लेकिन कभी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब प्रशासन ने प्रधान के खिलाफ एक्शन लिया है, जिसे वे खुश हैं।

 

इसे भी पढ़ें- Amethi News: सोलर इनवर्टर बैट्री फटने से पति-पत्नी की मौत, घर में कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?