Home » शिक्षा » Young Scientist Congress-2025: सरगुजा बनेगा शोध एवं अनुसंधान का सहगामी

Young Scientist Congress-2025: सरगुजा बनेगा शोध एवं अनुसंधान का सहगामी

[the_ad id="14540"]
Young Scientist Congress-2025
  • सरगुजा में जुटेंगे देश के विशेषज्ञ वैज्ञानिक
  • संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय में 20वें छत्तीसगढ़ यंग सांइटिस्ट कांग्रेस-2025 का आयोजन
  • अजिरमा कृषि महाविद्यालय के सभागार में होगा दो दिवसीय कार्यक्रम

अम्बिकापुर। Young Scientist Congress-2025:  सरगुजा को शोध और अनुसंधान का सहगामी बनना है। विज्ञान के लिए संसाधन जुटाना और समाज के लिए लक्ष्य प्राप्त करना उद्देश्य है। यह बातें संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय में दो दिवसीय 20वें छत्तीसगढ़ यंग सांइटिस्ट कांग्रेस-2025 की पत्रवार्ता के दौरान कुलसचिव शारदा प्रसाद त्रिपाठी ने कही।

इसे भी पढ़ें- International Yoga Day: एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए किया योग

आयोजन की तैयारी पूरी

पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में उन्होंने कहा, आयोजन की तैयारियां पूरी हैं, इसमें शोध करने वाले और अनुसंधान के प्रति जिज्ञासा रखने वाले दोनों शामिल रहेंगे। डॉ. त्रिपाठी ने कहा, प्रयोगशाला के शोध को समाज में और प्रकृति के रोचक-रोमांचक कार्य जो बहुजन हिताय समाज में लाना है। उन्होंने कहा कि सरगुजा में शोध को अगली पीढ़ी के बीच पहुंचाना है। उन्होंने सभी का आह्वान करते हुए कहा, हमें धन्वंतरि जयंती, चरक जयंती को अनुसंधान के स्तर पर मनाना चाहिए।

20 विधाओं में शोध पत्र आमंत्रित

Young Scientist Congress-2025

संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रेम प्रकाश सिंह ने सभी को दो दिनों के कार्यक्रम के लिए प्रोत्साहित किया। संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय और छत्तीसगढ़ कौंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कन्वीनर एच.एस.पी,टोंडे ने बताया कि, विज्ञान की 20 विधाओं में शोध पत्र आमंत्रित थे जिसमें बुधवार तक 187 पहुंच चुके हैं। उन्होंने बताया कि 89 शोध पत्रों को मानक के अनुसार चयन किया गया है।

 दिया जायेगा नकद पुरस्कार

छत्तीसगढ़ कौंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर जनरल के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी डॉ. वसीम रजा ने बताया कि प्रत्येक विधा से एक यंग साइंटिस्ट का चयन प्रजेंटेशन और शोध पत्र के माध्यम से होगा, जिसे 21.000 का नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि विज्ञान में स्नातकोत्तर के साथ दो वर्ष का शोध अनुभव होना चाहिए तथा उसकी उम्र 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऐसे शोधार्थी को देश के एंडवांस्ट शोध केन्द्र में शोध कार्य का अवसर मिलेगा, जिसका खर्च सीजी कॉस्ट द्वारा प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम महान गणितज्ञ एवं वैज्ञानिक रामानुजन के सन्दर्भ में 28 फरवरी को आयोजित होने वाला था, किन्हीं कारणों से आज आयोजित हुआ।

ये अतिथि रहेंगे उपस्थित

विश्वविद्यालय के जन संपर्क अधिकारी आनन्द कुमार ने बताया कि 27 और 28 जून 2025 को राजमोहिनी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र अजिरमा में दो दिवसीय यंग साइंटिस्ट कार्यक्रम का आयोजन होगा। उद्घाटन सत्र और समापन सत्र के अतिरिक्त प्रत्येक दिन 10-10 विधाओं के शोध पत्रों का वाचन होगा। उन्होंने बताया कि प्रथम दिन उद्घाटन सत्र दिन में 11 बजे प्रारम्भ होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री राम विचार नेताम, विशिष्ट अतिथि सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज, संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय के कुलपति एवं कार्यक्रम के संरक्षक सह अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह, छत्तीसगढ़ कौंसिल के डायरेक्टर जनरल एवं कार्यक्रम के संरक्षक डॉ. एस. कर्मकार और मुख्य वक्ता आईआईटी भिलाई के डायरेक्टर राजीव प्रकाश उपस्थित रहेंगे।

सह आयोजक, कन्वीनर सीजी कॉस्ट के यंग साईंटिस्ट कांग्रेस के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. जॉयस राय ने बताया कि यह खुशी का पल है कि सरगुजा में शोध-अनुसंधान का एक नया आयाम शुरू होगा। कार्यक्रम के सह कन्वीनर डॉ. धीरज कुमार यादव एवं डॉ. जुनैद खान आदि उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- One Day Training: आधुनिक शिक्षा में ए.आई. की भूमिका से अवगत हुए शिक्षक

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?