Home » धर्म » Shani Margi 2025: इस डेट को शनि बदलेंगे चाल, इन राशियों के शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन

Shani Margi 2025: इस डेट को शनि बदलेंगे चाल, इन राशियों के शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन

[the_ad id="14540"]
Shani Margi 2025

Shani Margi 2025: शनि ग्रह एक ऐसा ग्रह माना जाता है, जिसका नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं। माना जाता है कि जिनकी राशि पर शनि की महादशा चलती है, उन्हें शारीरिक, आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शनि ग्रह ढाई साल में स्थान परिवर्तन करते हैं, लेकिन इस दौरान उनकी चाल और नक्षत्र में बदलाव होता रहता है।

 इसे भी पढ़ें- December Rashifal 2024: इन 4 राशियों के लिए वरदान साबित होगा दिसंबर का महीना, मिलेंगे मनोवांछित फल

न्याय के देवता शनिदेव इन दिनों मीन राशि में वक्री अवस्था में हैं। 138 दिनों तक इस राशि में वक्री रहने के बाद अब वे 28 नवंबर को मार्गी होने जा रहे हैं।  शनिदेव शुक्रवार 28 नवबंर को 9 बजकर 20 मिनट से सीधी चाल चलने लगेंगे। शनि के इस परिवर्तन का कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। खासकर उन लोगों पर जो नौकरी पेशा से जुड़े हैं। आइए जानते हैं शनि के मार्गी होने से किन-किन राशि के जातकों को शुभ फल मिलने लगेगा।

सिंह राशि  

Shani Margi 2025

शनि देव सिंह राशि आठवें भाव में मार्गी होकर विपरीत राजयोग बनायेंगे, जिससे इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिलेगा और लंबे समय से चल रहा संघर्ष और समस्याएं खत्म होंगी। इस योग के बनने से शानिदेव की दृष्टि कर्म भाव पर होगी, जिससे नौकरी और बिजनेस व्यापार में लाभ मिलना शुरू हो जायेगा।

मिथुन राशि 

Shani Margi 2025

मिथुन राशि के जातकों के लिए भी शनि देव का ये परिवर्तन शुभ फलदायी होगा। शनि के मार्गी होने के चलते इस राशि के जातकों के सभी अटके कार्य पूरे होने लगेंगे। करियर में भी अभूतपूर्व सफलता मिलेगी। किसी बड़ी जिम्मेदारी के मिलने के भी योग बन रहे हैं।

  तुला राशि 

Shani Margi 2025

शनिदेव का मार्गी होना तुला राशि के जातकों के लिए वरदान साबित होगा। शनि का ये भाव मेहनत से जुड़ा माना जाता है। ऐसे में तुला राशि के जातकों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। तुला राशि के जातक अपने परिश्रम के बल पर उच्च पद हासिल करेंगे।

वृश्चिक राशि 

Shani Margi 2025

वृश्चिक राशि वालों के लिए भी शनि की सीधी चाल शुभ फल देने वाली होगी। ये समय उनका भाग्य बदलने वाला होगा। इस राशि के जातकों को उनके कार्य क्षेत्र में मान सम्मान मिलगा और पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। साथ ही धन आगमन के भी योग हैं।

 इसे भी पढ़ें- Shani Margi 2024: इन 4 राशि के जातकों के लिए मुश्किल खड़ी करेंगे शनिदेव

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?