Home » राज्य » Flower Rangoli Competition: फूलों की खुशबू और रंगों की नजाकत से सजा साईं कॉलेज

Flower Rangoli Competition: फूलों की खुशबू और रंगों की नजाकत से सजा साईं कॉलेज

[the_ad id="14540"]
Flower Rangoli Competition
  • फूलों की रंगोली, फ्लावर पॉट डेकोरेशन और गुलदस्ता सजाओ प्रतियोगिता 

अम्बिकापुर। Flower Rangoli Competition: आस्था का उत्साह, रंगों की चमक, फूलों का इठलना, पंखुड़ियों की नजाकत, कलियों की रंगत एक कलेवर में श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय में आयोजित फूलों की रंगोली में दिखी। क्रिएटिव क्लब के द्वारा आयोजित फ्लावर रगोली प्रतियोगिता में मां काली, दुर्गा का अवतार दिखा तो फूलों के बीच मृदा शिल्प घड़े का संयोजन विषय बना रहा।

इसे भी पढ़ें- Volleyball Competition: परिक्षेत्र स्तरीय महिला बॉलीवाल में उपविजेता रही साई कॉलेज की टीम

दिखी महात्मा बुद्ध के जीवन दर्शन की झलक

Flower Rangoli Competition

महात्मा बुद्ध का जीवन दर्शन फूलों की वादियों में दिखा तो स्वास्तिक शुभ का संदेश दे रहा था। पान के पत्ते, गुड़हल की कलियां, तेजपत्त्ता की गमक, एलोवेरा की औषधीय गुण सबको मोहित करती रही। कई विद्यार्थियों ने फूलों की ज्यामितीय आकृति बनायी जो विविध रंगी रही। वृतों की सजावट पर तिकोना और फूलों की खिलखिलाहट बेहद आकर्षक नजर आयी।

प्रतियोगिता में छाई रही रंगों की विविधता

Flower Rangoli Competition

इस अवसर पर गुलदस्ता और फ्लावर पॉट सजाने की भी प्रतियोगिता आयोजित हुई। गुलदस्ता सजाओ प्रतियोगिता में फूलों का संयोजन और उनके रंगों की विविधता छायी रही। कोमल रंगों के साथ फूल चहकते दिखे।

Flower Rangoli Competition

फ्लावर पॉट प्रतियोगिता में बारली, मांडला, छत्तीसगढ़ी का संयोजन सुराही, गगरी और घड़े पर दिखी तो बाक्स और बोतलों पर रंगों ने खूब इठलाया। आयल कलर, वाटर कलर के साथ म्यूरल कलर भी स्टोन, शीशे के साथ प्रतिबिम्ब बनाते नजर आये। कृष्ण का वृंदावन, माखनचोरी, गौ संरक्षण के साथ हरियाली छायी रही। कार्यक्रम के दौरान क्रिएटिव क्लब प्रभारी वंदना पांडेय के साथ विभा तिवारी, निशा सिंह और साक्षी गोयल ने सहयोग किया।

 

इसे भी पढ़ें- Workshop: AISHE पर सही और समय पर जानकारी अपलोड करें: प्रेम प्रकाश सिंह

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?