
-
सीमा खंडेलवाल अध्यक्ष व सचिव बने डॉक्टर इम्तियाज अली
प्रतापगढ़। Indian Dental Association: इंडियन डेंटल एसोसिएशन के सम्पन्न हुए चुनाव में एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा खंडेलवाल एवं डॉक्टर इम्तियाज अली को सचिव चुना गया। उक्त एसोसिएशन के कार्यकारिणी का गठन इंडियन डेंटल एसोसिएशन प्रतापगढ़ के ब्रांच में किया गया, जिसमें डॉक्टर सीमा खंडेलवाल अध्यक्ष व डॉक्टर इम्तियाज अली सेक्रेटरी बनाए गये।
इसे भी पढ़ें- Indian Language day: भारतीय भाषा दिवस पर आयोजित होगा कार्यक्रम
इसी क्रम में डॉ. हिमांशु त्रिपाठी प्रेसिडेंट इलेक्ट चुने। कार्यकारिणी के गठन के दौरान स्टेट प्रेसिडेंट डॉक्टर सुधाकर सिंह, स्टेट वाइस प्रेसीडेंट डॉ. रवि शंकर पांडेय, स्टेट सीसी मेंबर डॉ. अजय सिंह एवं डॉ. अनवर अहमद की मौजूदगी रही। वाइस प्रेजिडेंट फर्स्ट डॉ. अजय सिंह, वाइस प्रेसिडेंट सेकंड एकता द्विवेदी, जॉइंट सेक्रेटरी डॉक्टर जयंत शर्मा, अस्सिटेंट सेक्रेट्री डॉक्टर विवेक पांडेय, ट्रेजरर डॉक्टर अनवर अहमद, एडिटर जनरल डॉक्टर सर्वेश श्रीवास्तव बनाए गये।
सीडीई कन्वीनर डॉक्टर अवंतिका पांडेय ,सी डी एच कन्वीनर डॉक्टर वारिस खान चुनी गई एवं स्टेट रिप्रेजेंटेटिव डॉक्टर अजय कुमार सिंह, डॉक्टर समसूद दोहा शमशेर, डॉ हिमांशु त्रिपाठी बनाए गये । इस मौके पर डीआर असद, डॉ. रवि यादव, डॉ. अनुराग मिश्र, डॉ. पंकज मिश्रा, डॉक्टर वारिस खान, डॉ. विवेक मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें- Baba Ram Udit Seva Sansthan: अनाथ बच्चों के लिए यथासंभव करुंगा मदद- अनिल त्रिपाठी






Users Today : 12

