Home » अन्य » Indian Language day: भारतीय भाषा दिवस पर आयोजित होगा कार्यक्रम

Indian Language day: भारतीय भाषा दिवस पर आयोजित होगा कार्यक्रम

[the_ad id="14540"]
Indian Language Campaign,
भा.भा.अभियान की बैठक में बनाई गई रूपरेखा

प्रतापगढ़। Indian Language day: भारतीय भाषा अभियान काशी प्रांत प्रतापगढ़ इकाई की बैठक अधिवक्ता भवन में भारतीय भाषा दिवस संगोष्ठी के परिप्रेक्ष्य में संयोजक महेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आहूत की गई है।

इसे भी पढ़ें- History Compilation Committee: प्रो. पीयूष कान्त शर्मा बने इतिहास संकलन समिति काशी के प्रान्तीय महासचिव

बैठक में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,महाकवि, पत्रकार चिन्नास्वामी सुब्रमण्यम भारती भारतियार के पावन जन्मदिन के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा 11 दिसम्बर को भारतीय भाषा दिवस घोषित किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया। इस मौके पर 12 दिसम्बर 2025 को अपराह्न एक बजे सभागार कलेक्ट्रेट में भारतीय भाषा दिवस पर संगोष्ठी आयोजित किये जाने की योजना तैयार की गई।

इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतापगढ़ विभाग के विभाग प्रचारक ओमप्रकाश व मुख्य वक्ता के रूप में जिला अधिकारी प्रतापगढ़ शिव सहाय अवस्थी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में संयोजक भारतीय भाषा अभियान काशी प्रांत अधिवक्ता अजय मिश्रा रहेंगे।

बैठक में प्रमुख रूप से भारतीय भाषा अभियान के सहसंयोजक राजाराम सरोज, कोषाध्यक्ष आशीष , हिंदी वाद प्रमुख अनुराग मिश्रा, तहसील सदर सह संयोजक मृदुल कुमार अरविंद पांडेय, अभिनव शुक्ला आदि सहित मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Baba Ram Udit Seva Sansthan: अनाथ बच्चों के लिए यथासंभव करुंगा मदद- अनिल त्रिपाठी

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?