
लखनऊ। UP BJP President: उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी को जल्द ही उसका नया प्रेसिडेंट मिलने वाला है। इसकी तारीख भी तय कर दी गई है। इस साल पूरे 25 साल बाद 14 दिसंबर दिन रविवार को चुनाव के जरिये भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का चयन किया जायेगा। इसके लिए पार्टी हाई कमान की तरफ से कार्क्रम जारी कर दिया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का चयन विधि विश्व विद्यालय के अंबेडकर सभागार में होगा। इस दौरान सभागार में पार्टी के 3000 से ज्यादा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
इसे भी पढ़ें- UP politics: BJP हाईकमान से मिले UP के टॉप थ्री नेता, गरमाया सियासी पारा, लगने लगे ये कयास
पूरा हो चुका है भूपेन्द्र सिंह का कार्यकाल

गौरतलब है कि, भूपेन्द्र सिंह का कार्यकाल पूरा हो चुका है, ऐसे में ये पद काफी समय से खाली है। उन्हें 25 अगस्त 2022 में यूपी बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इस पद पर वे पूरे तीन साल रहे। पार्टी काफी समय से प्रदेश के लिए नये अध्यक्ष की तलाश में थी। अब इसके लिए तारीख भी तय कर दी गई है।
14 दिसंबर को होने वाले प्रदेश अध्यक्ष के चयन के लिए भाजपा के संगठन मंत्री बीएल संतोष लखनऊ पहुंच चुके हैं और चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। कल शनिवार यानी 13 दिसंबर को केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल लखनऊ पहुंचेंगे और कल ही प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।
कई चेहरे हैं रेस में

बता दें कि, इससे पहले यानी बीते 25 वर्षों से बीजेपी में बिना किसी चुनाव के प्रदेश अध्यक्ष पर चयन किया जाता रहा है, वजह साफ थी कि हर बार एक ही सदस्य मैदान में होता था, और निर्विरोध चयनित हो जाता था, लेकिन इस बार कई चेहरे मैदान में हैं, ऐसे में चुनाव की आवश्यकता पड़ रही है। अब 13 दिसंबर को ही पता चलेगा कि कितने लोग रेस में हैं। पार्टी की तरफ से बताया जा रहा है कि, नामांकन के दौरान यानी शनिवार को राष्ट्रीय महामंत्री और केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावडे भी प्रदेश कार्यालय में मौजूद रहेंगे।
भाजपा संगठन पर्व के अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव हेतु मतदाता सूची का विवरण… pic.twitter.com/iXh0MOxHY6
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) December 12, 2025
इसे भी पढ़ें- Bihar Election 2025: BJP का बड़ा एक्शन, चार नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता, लगाया ये आरोप
पीयूष गोयल करेंगे नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा
नामांकन दोपहर 2 से 3 बजे के बीच होगा और पत्रों की जांच 3 से 4 बजे तक होगी। शाम 4 से 5 बजे के बीच नामांकन पत्र वापस किए जाएंगे। इसके दूसरे दिन रविवार 14 दिसंबर को 1 बजे केंद्रीय मंत्री व संगठन चुनाव के प्रभारी पीयूष गोयल नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा करेंगे। इसी दौरान राष्ट्रीय परिषद के लिए भी सदस्यों का चुनाव किया जायेगा।
भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रदेश के सभी प्रमुख नेताओं, विधायकों और सांसदों के साथ ही प्रांतीय परिषद के तकरीबन 400 सदस्यों को लखनऊ आने को कहा गया है। बता दें कि प्रांतीय परिषद के सदस्य ही प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में वोट डालते हैं।
ये नेता हैं फ्रंटरनर

इस बार प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई नाम हैं, जिनमें सबसे आगे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी हैं। पंकज चौधरी पिछड़ा वर्ग से ताल्लुक रखते और महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। इस रेस में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और जल शक्तिमंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री धर्मपाल सिंह, बीएल वर्मा, एमएलसी विद्यासागर सोनकर, साध्वी निरंजन ज्योति और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल हैं।
इनके अलावा विजय बहादुर पाठक, दिनेश शर्मा और हरीश द्विवेदी का नाम भी चल रहा है। कयास लगाया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर इस बार पंकज चौधरी का नाम फाइनल हो सकता है।
प्रदेश अध्यक्ष पद के नामांकन में प्रस्तावक की अहम भूमिका होती है। इस बार प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में बतौर प्रस्तावक प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक के साथ ही संगठन के प्रमुख नेता शामिल हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Parliament Winter Session: मल्लिकार्जुन खरगे के इस बयान से मचा हंगामा, BJP बोली- सभापति का अपमान है






Users Today : 13

