Home » उत्तर प्रदेश » Atal Jayanti: अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा व कंबल का हुआ वितरण

Atal Jayanti: अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा व कंबल का हुआ वितरण

[the_ad id="14540"]
Atal Jayanti

पारा हमीदपुर, प्रतापगढ़। Atal Jayanti: भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर ग्रामसभा पाराहमीदपुर में श्रद्धांजलि एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजाराम वैश्य बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पार्चन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसे भी पढ़ें- Atal Jayanti: शिशु वाटिका में मनी अटल बिहारी वाजपेई व मदनमोहन मालवीय की जंयती

इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष श्री वैश्य ने अटल के सुशासन, राष्ट्रनिष्ठा और जनसेवा से जुड़े विचारों को साझा किया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन इस बात का उदाहरण है कि राजनीति सत्ता का नहीं, बल्कि सेवा और संवेदना का माध्यम होनी चाहिए।

अटल जी की सोच आज भी समाज और राजनीति को सही दिशा देने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान ठंड को देखते हुए जरूरतमंद भाई-बहनों को कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक ने कहा कि ठंड में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना अटल की उस भावना का प्रतीक है, जिसमें अंतिम व्यक्ति तक संवेदना और सहायता पहुंचाने पर बल दिया गया था।

कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव विलास, ग्राम प्रधान रमाशंकर सरोज, मंडल उपाध्यक्ष अजय सरोज, मंडल मंत्री अंजनी पांडेय, शक्ति केंद्र प्रभारी राजेश पांडेय, शक्ति केंद्र संयोजक रामनिहोर वर्मा, संजय शुक्ला, सह-संयोजक फलदेव गुप्ता, अशोक वर्मा, बूथ अध्यक्ष रामसजीवन सहित अनेक सम्मानित कार्यकर्ता के साथ ही बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं ग्रामीणजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम का समापन अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को आत्मसात करने और “राष्ट्र प्रथम, सेवा सर्वोपरि” के संकल्प के साथ किया गया।

 

इसे भी पढ़ें- Atal Bihari Vajpayee: जयंती की पूर्व संध्या पर याद किए गए भारत रत्न पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?