Home » Uncategorized » Atal Bihari Vajpayee: जयंती की पूर्व संध्या पर याद किए गए भारत रत्न पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई

Atal Bihari Vajpayee: जयंती की पूर्व संध्या पर याद किए गए भारत रत्न पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई

[the_ad id="14540"]
Atal Bihari Vajpayee
  • अटल पार्क में स्थापित प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर भाजपाइयों ने अर्पित किया श्रद्धा सुमन

प्रतापगढ़। Atal Bihari Vajpayee: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर शहर के बाबागंज स्थित अटल पार्क में स्थापित प्रतिमा की साफ-सफाई की गई। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इसे भी पढ़ें- Foundation Day: व्यापार मंडल की स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर याद किए गये पुरोधा

अटल स्मृति सम्मेलन होगा 

इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म जयंती के अवसर पर 25 दिसम्बर को भाजपा सभी बूथों पर उनके चित्र पर पुष्पार्चन करेंगी साथ ही सातों विधानसभा में 25 से 31 दिसम्बर तक अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

इस मौके पर उन्होंने अटल जी की स्मृतियों की चर्चा करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अटल बिहारी वाजपेई के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलने का प्रयास करें।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, विशाल विक्रम सिंह प्रतिनिधि अध्यक्ष नगर पालिका, संतोष मिश्र, जिला महामंत्री राजेश सिंह, रूचि केशरवानी, पवन गौतम, अंशुमान सिंह, आशीष जायसवाल, साधु दुबे, रजत सक्सेना, आलोक गर्ग, पंकज सिंह, संतोष सिंह, अनुराग मिश्र सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- MP Sports Competition: राज्यसभा सांसद ने खेलों के महत्व पर डाला प्रकाश

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?