Home » उत्तर प्रदेश » Swachh Bharat Mission: जीरो पावर्टी में लक्ष्य के सापेक्ष लाभार्थियों का सत्यापन कम होने पर सीडीओ ने जतायी नाराजगी

Swachh Bharat Mission: जीरो पावर्टी में लक्ष्य के सापेक्ष लाभार्थियों का सत्यापन कम होने पर सीडीओ ने जतायी नाराजगी

[the_ad id="14540"]
IMAGE 4
  • जिला स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न
  • शौचालयों के रेट्रोफिटिंग का शत प्रतिशत कार्य माह जनवरी तक पूर्ण करायें-सीडीओ

 प्रतापगढ़। Swachh Bharat Mission: मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दिव्या मिश्रा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में सर्वप्रथम जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकान्त दर्वे द्वारा गत बैठक की कार्यवाही एवं अनुपालन के सम्बन्ध में अवगत कराया गया।

इसे भी पढ़ें- Hindi Sammelan: सबके प्रति प्रेम, विश्वास और आत्मीयता ही हिंदुत्व है- विभाग संघचालक

RRC  सेन्टरों के संचालन पर जोर

36 ओडीएफ प्लस ग्रामों की समीक्षा के दौरान 36 ग्रामों को ओडीएफ प्लस की श्रेणी में घोषित नहीं किया गया। इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकान्त दर्वे द्वारा अवगत कराया गया कि टेक्निकल समस्या के कारण ग्रामों को मॉडल श्रेणी में घोषित नहीं किया जा सका। इस समस्या के निदान हेतु निदेशालय को पत्राचार किया गया है।

इस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि निदेशालय से समन्वय स्थापित करते हुये कमियों को दूर कराया जाए। अवशेष 139 मॉडल ग्रामों का सत्यापन नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित करके ससमय करा लिया जाए। स्वच्छता, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, ओडीएफ प्लस की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई एवं निर्मित आरआरसी सेन्टरों का सन्चालन कराये जाने पर जोर दिया गया।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि व्यक्तिगत शौचालय के लाभार्थियों के सत्यापन हेतु 100-150 लाभार्थियों की सूची तैयार करते हुये, नये स्तर से नोडल नामित किये जांये एवं नोडल अधिकारियों की पृथक से बैठक की जाये, जिससे ससमय सत्यापन का कार्य पूर्ण किया जा सके।

जीरो पावर्टी के अन्तर्गत समीक्षा के दौरान निर्धारित लक्ष्य 14296 के सापेक्ष मात्र 3586 लाभार्थियों का सत्यापन किया गया जिस पर सीडीओ द्वारा रोष व्यक्त करते हुये एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत सत्यापन कराये जाने के निर्देश दिये गये। रेट्रोफिटिंग के लक्ष्य 181290 के सापेक्ष 108682 शौंचालयों का रेट्रोफिटिंग कराया गया जिसका प्रगति प्रतिशत 61 प्रतिशत है।

माह जनवरी 2026 तक शत-प्रतिशत शौचालयों का रेट्रोफिटिंग कराये जाने के निर्देश दिये गये। सीडीओ ने सम्बन्धित विभागों को आपसी समन्वय के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकान्त दर्वे, परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र सिंह एवं समस्त जिला कन्सल्टेन्ट सहित स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समस्त सहायक विकास अधिकारी(पं0) व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Foundation Day: व्यापार मंडल की स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर याद किए गये पुरोधा

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?