
-
संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ विद्यार्थी एवं युवा व्यवसाई सम्मेलन
प्रतापगढ़। Sangh Shatabdi Varsh: देश के युवाओं में शक्ति असीमित हैं,यदि देश के युवा राष्ट्रभक्ति व निस्वार्थ भाव से कार्य करें तो भारत पुनः विश्वगुरु के पद पर आसीन होगा, इसलिए हमें देश के युवाओं के मन में राष्ट्रभक्ति व समाज के प्रति निस्वार्थ भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- Virat Yuva Sammelan: RSS का विराट युवा सम्मेलन 13 को
विराट युवा सम्मेलन

उक्त विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संघ शताब्दी वर्ष के पुनीत अवसर के उपलक्ष्य में नगर के तुलसी सदन में मंगलवार को आयोजित विराट युवा सम्मेलन को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में अनुकूल वातावरण है। ऐसे में देश का युवा व सामान्य देशवासी यदि इस कार्य में लग जाएं तो भारत 2047 तक विकसित देश अवश्य बन जाएगा।
भारत की भव्यता का लेना होगा संकल्प

उन्होंने कहा कि आज के युवाओं की भारत के प्रति भक्ति से ही भारत की भव्यता निर्धारित करने का संकल्प लेना होगा। आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थी संवर्ग के कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्पित शुक्ल, मुख्य अतिथि रोशन सरोज रहे। व्यवसायी संवर्ग के कार्यक्रम की अध्यक्षता रविकांत उमर वैश्य, मुख्य अतिथि संजीवनी रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ पधारे अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रवज्जलन कर हुआ।
इसे भी पढ़ें- Sangh Shatabdi: पंच परिर्वतन से समाज को बनाया जा सकता है सशक्त,संगठित,संस्कारित- शशि भाल
सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए
इस मौके पर पुजारियों द्वारा विधिवत् मंत्रोच्चार करके पुष्प वर्षा की गई। विद्यालय के युवा विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये एवं पंच प्रण की वीडियो क्लिपिंग का प्रदर्शन किया गया। सम्मेलन में विद्यार्थी संवर्ग एवं व्यवसाई के युवाओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।
शांत की युवाओं की जिज्ञासा

कार्यक्रम में विशेष रूप से विभाग कार्यवाह हरीश, विभाग प्रचारक ओम प्रकाश, जिला कार्यवाह हेमन्त कुमार, जिला प्रचारक प्रवीण कृष्ण उपस्थित रहे। संचालन डॉक्टर अनूप सिंह एवं अजीत ने किया। इस मौके पर एकल गीत दीपकदेव एवं चंद्रभूषण ने किया। मुख्य वक्ता द्वारा युवाओं के प्रश्न का समाधान किया गया। अंत में वन्देमातरम के सामूहिक गान द्वारा कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम में सहप्रांत प्रचारक सुनील, प्रांत प्रचारक प्रमुख रामचंद्र, जिला संघचालक चिंतामणि, सह जिला संघचालक अशोक, विभाग प्रचार प्रमुख प्रभा शंकर, सुमित, अंकित, अवनीश, विवेकानंद, कार्तिकेय, महेश गुप्ता, आशीष मिश्र,अंकुर, ध्रुव शर्मा, रमेश पटेल, ऋचा सिंह, संतोष, उमंग, नीरज अग्रहरि, शिवानी मातन हेलिया, मनोज, शिवशंकर, शीतांशु ओझा, शिवेश शुक्ल, राघवेन्द्र सिंह, रवि, उत्कर्ष, अभय, विवेक, रामचन्द्र, अर्पित, सुधांशु मिश्र,अनिल मिश्र आदि उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें- Hindu Sammelan: हिंदू सम्मेलन में किया गया जाति के भेदभाव से बचने का आह्वान






Users Today : 3

