Home » राज्य » Mayawati Birthday: विरोधियों पर बरसीं मायावती, कहा-सत्ता के लिए जातिवादी हथकंडे अपना रहीं पार्टियां

Mayawati Birthday: विरोधियों पर बरसीं मायावती, कहा-सत्ता के लिए जातिवादी हथकंडे अपना रहीं पार्टियां

[the_ad id="14540"]
Mayawati Birthday

लखनऊ। Mayawati Birthday: चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकीं बसपा मुखिया मायावती ने आज पार्टी कार्यालय पर अपना 70वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान पार्टी के कई बड़े नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रेस कांफ्रेस के दौरान अचानक से शार्ट सर्किट हो गया, जिससे अफरातफरी मच गई और कांफ्रेस थोड़ी देर के लिए रोक दी गई। सुरक्षा कर्मी मायावती को लेकर बाहर चले गये। थोड़ी देर में जब सब सामान्य हो गया, तो प्रेस कांफ्रेस फिर से शुरू हुई।

इसे भी पढ़ें- Mayawati Birthday: जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनेगा मायावती का जन्मदिन, 2027 पर होगा फोकस

2027 में बनेगी बसपा की सरकार

mayawati 70 birthday

बर्थडे कार्यक्रम के दौरान आयोजित पत्रकारवार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री ने सपा, कांग्रेस और भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, सभी पार्टियां सत्ता के लिए जातिवादी हथकंडे अपना रही हैं। 2027 में उन्हें मुंह तोड़ जवाब देना है और पूर्ण बहुमत से चुनाव जीतकर कर बसपा की सरकार बनानी है। विरोधियों ने भ्रम फैलाकर बसपा को तोड़ने की कोशिश की है, अब समय आ गया  है कि हम जनता के बीच जाएं और अपने शासनकाल की उपलब्धियां गिनाएं।

बसपा में है हर धर्म का सम्मान

पत्रकारों से बात करते हुए मायावती ने कहा, सभी सरकारें बसपा द्वारा चलाई गई योजनाओं के नाम बदलकर उन्हें आगे बढ़ा रही हैं। किसी सरकार ने कोई नई योजना नहीं चलाई। उन्होंने कहा, कांग्रेस और बीजेपी के विधायक अपनी ही पार्टी की उपेक्षा के शिकार हैं। ब्रह्मणों ने बसपा में भागीदारी है। ऐसे में पार्टी का फर्ज बनता है कि, ब्रह्मणों का सम्मान बना रहे। बसपा ने न सिर्फ ब्रह्मणों का बल्कि सभी जातियों और धर्मों का सम्मान किया है। पार्टी भरोसा दिलाती है कि, वह ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य सभी का पूरा ध्यान रखेगी।

ब्राह्मणों को सम्मान की जरूरत 

mayawati 70 birthday

बसपा मुखिया ने कहा, ब्राह्मणोंको बाटी चोखा नहीं बल्कि सम्मान की जरूरत है।  उन्होंने सपा, कांग्रेस और भाजपा की सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांशीराम के मरने पर राष्ट्रीय शोक नहीं घोषित किया गया, उनकी उपेक्षा की गई। मुस्लिम के साथ ही अन्य दूसरी जातियों के साथ अन्याय हो रहा है। प्रदेश में जब बहुजन समाज पार्टी की सरकार थी तो कभी कोई दंगा फसाद नहीं होता था, लेकिन अब आये दिन कहीं न कहीं दंगा फसाद हो रहा है हमारी सरकार में सभी जातियों के बराबर सम्मान दिया जाता था।

अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी बसपा

बसपा सुप्रीमो ने कहा, 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ेगी। पार्टी किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। वह अकेले दम पर चुनाव मैदान में उतरेगी और जीत दर्ज करेगी। इस बार पार्टी को कोई गुमराह नहीं कर सकता है। वर्तमान समय में समाज का हर वर्ग दुखी है, एसआईआर में भी काफी शिकायतें मिल रही हैं, ईवीएम में धांधली की चर्चा है।  इन सबसे निपटना है कि तो बसपा को आने वाला हर चुनाव अपने दम पर लड़ना होता और सरकार बनानी होगी

 

इसे भी पढ़ें- BSP Supremo Mayawati: मायावती ने भतीजे को किया माफ़, पार्टी में देगीं जगह, उत्तराधिकारी को लेकर साफ़ किया रुख

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?