
प्रतापगढ़। 77th Republic Day: वृद्धाश्रम महुली में गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तत्पश्चात अपने देश के प्रति, संविधान के प्रति अग्रणी भूमिका निभाने वाले महानुभावों के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
इसे भी पढ़ें- Republic Day 2026: सदर विधायक ने बच्चों की प्रस्तुति को सराहा
मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने गणतंत्र दिवस पर वृद्ध दादा-दादी के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज कई वृद्ध दादा-दादी आश्रम में हैं, जिन्होंने देश को आजाद होते हुए देखा है।
देश को आजाद कराने वाले वीर सपूतों को बारंबार नमन है। दादा-दादी को सम्मानित कर तिरंगा यात्रा भी निकली गई। तत्पश्चात फल एवं मिष्ठान वितरण किया गया।
कार्यक्रम के अंत में वृद्धाश्रम के प्रबंधक अंबिका प्रसाद ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जय राम, शिव बाबू, आशिक अली, सुनील, पंकज, धर्मेंद्र, अमित, आदर्श कुमार, विवेक यादव आदि उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें- National Voters Day: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली









Users Today : 24

