Home » शिक्षा » Salad Competition: आपरेशन सिंदूर और विकसित भारत से सजी सलाद प्रतियोगिता

Salad Competition: आपरेशन सिंदूर और विकसित भारत से सजी सलाद प्रतियोगिता

[the_ad id="14540"]
IMAGE
  • ग्रीन सलाद और फ्रूट सलाद दो वर्गों में प्रतियोगिता आयोजित

अम्बिकापुर। Salad Competition: आपरेशन सिंदूर का तेज, विकसित भारत का लक्ष्य, आजादी का जश्न जैसे दृश्य श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में क्रिएटिविटी क्लब द्वारा आयोजित सलाद प्रतियोगिता में दिखे।

इसे भी पढ़ें-  Sports Fest-2026: प्ले हार्ड-पार्टी हार्ड के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय स्पोर्ट्स फेस्ट-2026

Salad Competition:

ग्रीन सलाद और फू्रट सलाद दो वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में हिन्दुस्तान की विरासत और आध्यात्म दर्शन एक साथ नजर आया। एक ओर फलों से जहां विकसित भारत के लक्ष्य के प्रति चेतनता दिखी तो दूसरी ओर आजादी के लिए शहदों का शौर्य, बलिदान अविस्मरणीय रहा। खरगोश, हाथी से जहां वन्यजीवों की जीवन में महत्ता दिखी तो भगवान गणेश, सेंटाक्लॉज से हमारे जीवन दर्शन को उकेर गया।

Salad Competition:

वन्दे भारत ने जहां गति शक्ति से एक-दूसरे को जोड़ने का संदेश दिया गया तो फलों से बनी घड़ी समय की बचत का संदेश देती नजर आयी। जल, जंगल, जमीन जहां छत्तीसगढ़ की हरियाली का प्रतिनिधित्व कर रहे थे तो नदियां, पहाड़ और चैपाल हमारे ग्राम्यजीवन की दिनचर्या को दिखाये। फल और सब्जियों से सजे प्रत्येक टेबल एक- दूसरे से आगे बढ़ने की होड़ में दिखे। प्रतियोगिता के दौरान 100 से अधिक प्रतिभागियों ने दोनों वर्गों में भाग लिया।

ग्रीन सलाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शानू रानी तिर्की, द्वितीय मिनल सिंह, रेशमा बार, दीप्ति यादव, रागिनी तिवारी, प्रवलीन कौर, अन्वेषा प्रियल, संजना, तृतीय स्थान पर तनिष्का सिन्हा, एकता रानी साहू, अंजली पांडेय, निशा निशाद, कुनाल महेश्वरी, तृप्ति साहू, अनुषा सिंह रहे।

Salad Competition:

फ्रूट सलाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शानू रानी तिर्की, द्वितीय स्थान पर मिनल सिंह, रागिनी तिवारी तथा तीसरे स्थान पर तनिष्का सिंह, अदिति गुप्ता, संजना तथा संजीवनी रही। प्रतियोगिता के निर्णायकों में अभिभावकों की ओर से ममता तिवारी और विनोद तिर्की रहे।

प्रतियोगिता के संयोजन में क्रिएटिविटी क्लब प्रभारी डॉ. वंदना पांडेय, विभा तिवारी, निशा सिंह, साक्षी गोयल रहीं। प्रतियोगिता के दौरान सभी प्राध्यापक और विद्यार्थियों ने उत्साहवर्धन किया।

 

इसे भी पढ़ें- Science Exhibition: विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में दिखी भविष्य की इबारत

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?