
-
शिक्षा परिसर में तैयार हो रही भविष्य की बुनियाद
-
अपने परिश्रम से युवा लिखेंगे देश की इबारतें
-
शानू रानी तिर्की और विधि पांडेय रही बेस्ट ऑफ बेस्ट 2025-26
अम्बिकापुर। Sai Spree 2026: आपका निरंतर प्रयास हमेशा सफलता दिलायेगा। मंजिल इंतजार कर रही है आप आगे बढ़िये। यह बातें गुरूवार को श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित साई स्प्री वार्षिकोत्सव 2026 के दौरान मुख्य अतिथि रमेश कुमार सिन्हा ने कही। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के बीच एक नयी ऊर्जा का संचार होता है जिससे भविष्य की बुनियाद की इबारतें तैयार होती हैं।
अभिभावकों के बीच से मुख्य अतिथि का चयन

परम्परा अनुसार अभिभावकों के बीच से मुख्य अतिथि का चयन किया गया जिसमें महिला अभिभावकों का प्रतिनिधित्व बालमेत टोप्पो तथा पुरूष अभिभावकों का प्रतिनिधित्व रमेश कुमार सिन्हा ने किया। इससे पहले अतिथियों ने मां सरस्वती और श्री साई नाथ की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत बैच लगाकर तथा पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया। सरस्वती वंदना, प्रार्थना और राज्यगीत से परिसर ऊर्जा और आस्था से सराबोर हो गया।
वार्षिक उपलब्धियों से अवगत कराया

महाविद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों से अवगत कराते हुए प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि 2003-04 में 15 अगस्त 2003 को स्थापित महाविद्यालय अपने शैक्षिक लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर अग्रसर है। महाविद्यालय की स्थापना का उद्देश्य अंचल के विद्यार्थियों के लिए बेहतरीन अवसर के साथ रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराना है। हमारा महाविद्यालय संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय से स्थायी सम्बद्धता तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से नैक मूल्यांकन में बी डबल प्लस श्रेणी प्राप्त है। एनसीटीई तथा एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त है।

महाविद्यालय में कम्प्यूटर एंड आईटी, कला एवं समाज कार्य विभाग, वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग, लाइफ साइंस एवं फिजिकल साइंस विभागों में स्नातक के पाठ्यक्रम संचालित हैं। चार वर्षीय इंट्रीग्रेटेड बी.एससी. बी.एड का पाठ्यक्रम संचालित हैं। महाविद्यालय में 14 विषयों स्नातकोत्तर तथा 12 विषयों में शोध कार्य हो रहे हैं जो गर्व का विषय है। हमारे महाविद्यालय में योग्य और अनुभवी प्राध्यापक हैं जो लगातार उच्च शिक्षा तथा अकादमिक उपलब्ध्यिों को हासिल कर रहे हैं।
अनवरत चलती रहेगी शिक्षा की ये यात्रा

यह महाविद्यालय ऐसा प्रथम कॉलेज है जहां विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए यूनिफार्म निर्धारित है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सचिव अजय कुमार इंगोले ने कहा कि 23 वर्षों के शिक्षा की यह यात्रा हमेशा आगे बढ़ती रहेगी। इसमें अभिभावकों के साथ प्राध्यापक और विद्यार्थियों का सहयोग अपेक्षित है। विशिष्ट अतिथि पुर्व डीआईजी (पुलिस) जयंत थोरात ने सभी को प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि अम्बिकापुर सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कर्नल उम्मेद सिंह चरण ने परिश्रम, लगन तथा मेहनत के बल पर जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम अभिभावक आपके साथ हैं आपकी सफलता हमें मजबूती देगी।

कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक देवेन्द्र दास सोनवानी तथा डॉ. जगमीत कौर ने किया। विद्यार्थियों की ओर से विधि पांडेय, निशा निषाद, मिनल सिंह, अंकुश कुमार गुप्ता, पीयुष और सृष्टि ने मंच के सौन्दर्य को सजाया। छात्रसंघ उपाध्यक्ष ऋषभ गुप्ता ने अतिथियों का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम के दौरान एनईपी समन्वयक डॉ. आर.एन. शर्मा, आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. शैलेष देवांगन, कम्प्यूटर एंड आईटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार गुप्ता,लाइफ साईंस विभाग के अध्यक्ष अरविन्द तिवारी, शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश शाक्य, वाणिज्य एवं प्रबंध विभाग के अध्यक्ष राकेश कुमार सेन तथा सभी क्लब, कमेटियों के प्रभारियों ने टीम के साथ सहयोग किया।
इस अवसर पर प्रबंध समिति की सदस्य रेखा इंगोले, अलका इंगोले, श्री साई बाबा डे बोर्डिंग स्कूल की प्राचार्य प्राची गोयल, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य रंजना श्रीवास्तव, भानु शंकर झा, सभी अभिभावक, एलमिनाई और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
उमराव जान की अदा पर गिरा बरेली का झुमका

बरेली का झूमका, लखनऊ की उमराव जान, हरियाणा की छोरी का अल्हड़पन तेरी पतली कमर पर मटका भारी फूट जायेगा…, रे थोड़ी हडवे हडवे चाल घुुंघरू टूट जायेगा, मथूरा की गोरी, वृंदावन का कन्हैया, गोकुल का रास, राजस्थान का केसरिया बालमा, गुलजार की रोजा, देश की धरती, तेरी मिट्टी में मिल जावां, हिरण्यकश्यप का अंत तो ओ पालन हारे की लोरी, काशी के मसान में शिवतांडव, निगाहें मिलाने को जी चाहता है, परदेसिया… सच है पिया की तान पर कजरा मोहब्बत वाला, ससुराल गेंदा फूल ने जहां परिवार को संजाया तो युवाओं ने प्रेम और मोहब्बत के साथ जीवन के रंग देखे। पंजाब के भांगड़ा पर कदमों की चपलता, तेज बीट्स सुनने का मिली तो आस्था के साथ छत्तीसगढ़िया लोकरंग और सौन्दर्य के सभी कलेवर मंच पर नजर आये।
बेस्ट ऑफ बेस्ट की घोषणा के साथ तारे जमीं पर

महाविद्यालय शासी निकाय के अध्यक्ष विजय कुमार इंगोले तथा महाविद्यालय के संरक्षक प्रेम कुमार शर्मा ने बेस्ट ऑफ बेस्ट शानू रानी तिर्की और विधि पांडेय के नाम की घोषणा की। समिति के सचिव अजय कुमार इंगोले ने बेस्ट एनएसएस स्वयं सेवक अंकुश कुमार गुप्ता के नाम की घोषणा की। कैप्टन उम्मेद सिंह चरण ने बेस्ट स्पोर्ट परसन कल्पना सिंह के नाम की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि जयंत थोरात ने बेस्ट रेड क्रॉस कार्यकर्ता जया राजवाड़े के नाम की घोषणा की।









Users Today : 42

