
-
भाजपा महिला मोर्चा ने किया बजट प्रस्तुतीकरण चौपाल
प्रतापगढ़। Budget 2026: भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर महिला मोर्चा के द्वारा बजट प्रस्तुतीकरण चौपाल महिलाओं के साथ की गई। इस मौके पर बतौर मुख्यअतिथि भाजपा के जिला प्रवक्ता राघवेंद्र शुक्ल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ नेता भाजपा पूर्व एमएलसी विंध्यवासिनी कुमार की शोक सभा के साथ प्रारंभ हुई।
इसे भी पढ़ें-Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर एकता महोत्सव की तैयारियों का DM-SP ने लिया जायजा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री शुक्ल नें कहा कि केन्द्रीय बजट 2047 तक भारत को विकसित करने की नींव का बजट हैं,इसमें देश की आधी आबादी को विकास की दौड़ मे कंधे से कन्धा मिलाकर चलने का अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रूचि केशरवानी नें संचालन जिला महामंत्री अंजू पाण्डेय नें किया।
कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से जिला मंत्री कुसुम सिंह, जिला मंत्री निर्मला विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष बिंदु शर्मा, नेहा गुप्ता, मनीता सरोज, प्रियंका, गुड्डन देवी, विद्या देवी, अर्चना, गीता देवी, मालती देवी सुषमा देवी आदि उपस्थित रही।
इसे भी पढ़ें-UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट किसान-युवा विरोधी, आंकड़ों की बाजीगरी मात्र- प्रमोद तिवारी









Users Today : 5

