Home » शिक्षा » Matribhasha Diwas: अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार व पीबी कॉलेज में होगा कार्यक्रम

Matribhasha Diwas: अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार व पीबी कॉलेज में होगा कार्यक्रम

[the_ad id="14540"]
IMAGE
  • कार्यक्रम के सफलता हेतु योजना बैठक 19 को

प्रतापगढ़। Matribhasha Diwas: भारतीय भाषा अभियान प्रतापगढ़ इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का कार्यक्रम शनिवार को आयोजित किए जाने की योजना है। उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के अपर महाधिवक्ता व भारतीय भाषा अभियान के राष्ट्रीय संयोजक जयदीप राय व विशिष्ट अतिथि डीएम शिव सहाय अवस्थी एवं एसपी दीपक भूकर होंगे तथा मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक ओम प्रकाश होंगे।

इसे भी पढ़ें- Shivla Mahotsav: पार्श्व गायक रवि के अवधी गीतों से सजी शिवाला महोत्सव की शाम, झूमे श्रोता

वहीं शनिवार को ही दूसरा कार्यक्रम प्रताप बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रतापगढ़ में आयोजित होगा, जिसमें मुख्य अतिथि जयदीप राय एवं मुख्य वक्ता आरएसएस के विभाग प्रचारक ओमप्रकाश होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक राजा अनिल सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राचार्य प्रोफेसर अमित श्रीवास्तव होंगे।

उक्त दोनों कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शिक्षा संस्कृति न्यास उत्थान के क्षेत्रीय संयोजक पूर्णेन्दु मिश्रा व काशी प्रांत के संयोजक अजय मिश्रा शामिल होंगे।कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु 19 फरवरी 2026 को अधिवक्ता भवन में अपराह्न एक बजे योजना बैठक आहूत की गई है। उक्त जानकारी भारतीय भाषा अभियान के जिला संयोजक महेश कुमार गुप्ता ने देते हुए बताया कि बैठक में सभी दायित्वधारी आपेक्षित है।

इसे भी पढ़ें- Shivala Mahotsav: आस्था और भक्ति के साथ एकता का संदेश दे रहा है शिवाला महोत्सव- सदर विधायक

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?