Home » उत्तर प्रदेश » UP Police Exam: डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

UP Police Exam: डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

News Portal Development Companies In India
IMAGE
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त

प्रतापगढ़। UP Police Exam: उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा को लेकर जनपद प्रतापगढ़ का प्रशासन पूरी तरह सतर्क और अलर्ट मोड में दिखाई दिया। परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और नकलविहीन तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था की गई है।

इसे भी पढ़ें- UP Mahila Ayog: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं समस्याएं, दिया न्याय का भरोसा

इसी क्रम में शनिवार को डीएम शिव सहाय अवस्थी और एसपी दीपक भूकर ने शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों क्रमशः लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज, एमडीपीजी कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तथा राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों पर लागू बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम और आधार आधारित प्रमाणीकरण प्रक्रिया की भी गहनता से देखा।

अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि प्रत्येक अभ्यर्थी की पहचान सत्यापित करने के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पूरी तरह पालन किया जा रहा है, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना न रहे। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों के मुख्य प्रवेश द्वारों पर चल रही चेकिंग व्यवस्था का भी बारीकी से निरीक्षण किया।

उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और सुरक्षा कर्मियों से अभ्यर्थियों की तलाशी, प्रतिबंधित वस्तुओं की जांच तथा प्रवेश प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता की भी जांच की गई ताकि पूरे परीक्षा परिसर की लगातार निगरानी सुनिश्चित हो सके।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद केंद्र व्यवस्थापकों, मजिस्ट्रेटों, पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने की हिदायत दी ताकि परीक्षा की शुचिता बरकरार रहे। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: डीएम ने होमगार्ड स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?