
प्रतापगढ़। Lok Adalat: जनपद न्यायालय परिसर प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत का विधिवत उद्घाटन प्रशासनिक न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रशासनिक न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान द्वारा सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अधिक से अधिक संख्या में आपसी सुलह समझौते से मुकदमों का निस्तारण लोक अदालत में करें, जिससे अधिक से अधिक वादकारियों को लाभ मिल सके।
इसे भी पढ़ें- Women’s Day 2026: प्रतापगढ़ में चमकी बेटियों की प्रतिभा, प्रेमलता सिंह ने किया सम्मान
इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश राजीव कमल पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिकांश संख्या में वादों के निस्तारण से आम जनमानस को मुकदमो से छुटकारा मिलता है। कार्यक्रम का संयोजन/संचालन शाम्भवी द्वितीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं लोगो के प्रति आभार नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत अंकिता दुबे ने किया। इस अवसर पर पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण विजय पाल एवं प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रीता गुप्ता व राम नारायण अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत एव समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं अधिवक्ता संगठनों के पदाधिकारीगण, मध्यस्थगण, पैनल अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेन्स काउन्सेल एवं पी0एल0वी0गण उपस्थित रहे।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 138522 वादों का निस्तारण किया गया। जिनमें 4431 फौजदारी वाद, 14 एन0आई0 एक्ट, 187 विद्युत वाद, 41 मोटर दुर्घटना वाद, 57 वैवाहिक वाद, 37 सिविल वाद, 981 बैंक ऋण, 04 बी0एस0एन0एल0 वाद, 03 स्थायी लोक अदालत, प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा 131772 मामले एवं यातायात कार्यालय द्वारा 1570 वादों का निस्तारण किया गया। उपरोक्त प्रकरणों के अन्तर्गत फौजदारी वादों में 106490 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति वादों में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के अधिकारी विजय पाल द्वारा कुल 41 मामलो में विपक्षी बीमा कम्पनियों से पीड़ित याचीगण को रूपये 27224000 का प्रतिकर दिलाया गया, बैंको के बकाया ऋण के 981 मामलों में बैंक एवं बकायेदारों के मध्य 60386905 रूपये एवं बीएसएनएल वादों में कुल रूपया 7550 का समझौता हुआ। परिवार न्यायालय द्वारा 57 वैवाहिक मामलों का निस्तारण कराया गया, जिसमें कुल 21 जोडो को आपसी सुलह समझौते के आधार पर बिदाई करायी गई।
इसे भी पढ़ें- Pratapgarh Link Road: प्रतापगढ़ को बड़ी सौगात, 12 नए संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए 628.07 लाख रुपए की मंजूरी









Users Today : 2

