
-
4 विकेट लेकर दिलाई गोमती थंडर को शानदार जीत
प्रतापगढ़। Cricket Tournament: बिग बी के पैतृक गांव बाबूपट्टी के क्रिकेट के होनहार प्लेयर ऋतिक श्रीवास्तव ने अयोध्या के डॉक्टर भीम राव अंबेडकर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले अयोध्या प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में गोमती थंडर की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए प्रतापगढ़ का परचम लहराया है।
इसे भी पढ़ें- Women’ s Day 2026: प्रतापगढ़ में चमकी बेटियों की प्रतिभा, प्रेमलता सिंह ने किया सम्मान
गोमती थंडर की टीम को फाइनल में जीत फतह कराई। गोमती थंडर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गंगा वॉरियर को 45 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। पूरे मैच में गोमती थंडर की टीम हर विभाग में मजबूत नजर आई, चाहे वह बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी।
इस जीत के सबसे बड़े नायक रहे टीम के उप कप्तान ऋतिक श्रीवास्तव जिन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। ऋतिक ने मात्र 3 ओवर में 24 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके और गंगा वॉरियर की बल्लेबाजी को पूरी तरह से धराशायी कर दिया। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया।
उन्होंने 8 मैचों में कुल 17 विकेट हासिल किए और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में मिली इस जीत के साथ ही गोमती थंडर ने पूरे टूर्नामेंट में अपना दबदबा साबित किया और दर्शकों को एक यादगार मुकाबला देखने को मिला। ऋतिक श्रीवास्तव के इस कामयाबी पर क्रिकेट कोच आदित्य शुक्ल ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।
इसे भी पढ़ें-Shri Ram Katha: राम नाम केवल शब्द नहीं,यह आत्मा की शक्ति है- मुक्तामणि शास्त्री









Users Today : 12

