Home » शिक्षा » Farewell Ceremony: समय के सदुपयोग और निरंतरता से ही मिलता है लक्ष्य- राम प्रकाश

Farewell Ceremony: समय के सदुपयोग और निरंतरता से ही मिलता है लक्ष्य- राम प्रकाश

[the_ad id="14540"]
Farewell Ceremony
  • कंपोजिट विद्यालय शीतलपट्टी में आयोजित हुआ फेयरवेल
  • शिक्षक सम्मान के साथ हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

प्रतापगढ़। Farewell Ceremony: लक्ष्मणपुर ब्लॉक में स्थित कंपोजिट विद्यालय शीतलपट्टी के प्रांगण में सोमवार को कक्षा 8 के बच्चों का फेयरवेल, शिक्षक सम्मान, वार्षिक अंक पत्र वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि राम प्रकाश तिवारी शामिल रहे। अध्यक्षता प्रेम नाथ वर्मा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इसे भी पढ़ें- Kalash Yatra: कलश यात्रा से गायत्री महायज्ञ प्रज्ञा पुराण कथा का हुआ शुभारंभ

इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक ध्रुव शर्मा ने अतिथियों व आगंतुकों का अभिवादन करते हुए विद्यालय के वर्ष भर का वृत्त प्रस्तुत किया। इस दौरान विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉक्टर आलोक सिंह ने स्मृति चिन्ह और वरिष्ठ शिक्षक जगदीश सिंह ने अंगवस्त्रम से सम्मानित किया।

Farewell Ceremony

कार्यक्रम में कक्षा 6 में प्रथम स्थान आरोही सिंह द्वितीय स्थान अंशिका वर्मा, तृतीय स्थान लक्ष्मी, कक्षा 7 में प्रथम स्थान लक्ष्मी तिवारी द्वितीय स्थान प्रियंका पटेल और तृतीय स्थान अंजली और कक्षा 8 में प्रथम स्थान काजल द्वितीय स्थान राधिका और तृतीय स्थान अंजली सहित सभी रैंकर्स को मेडल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ बच्चों ने फनी डांस की प्रस्तुति की जिसे देख लोग भाव विभोर हो गए। इसके पूर्व नव प्रवेशी छात्राओं को स्कूल बैग देकर स्वागत किया गया और स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई।

विदाई कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षिका प्रिया सिंह, युगेश त्रिपाठी, नीलम तिवारी ने माला पहना कर व तिलक लगाकर और आरती करके बच्चों को आशीर्वाद दिया । अंत में मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि चरित्र निर्माण समय के सदुपयोग और निरंतरता से ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक ध्रुव शर्मा ने किया।

 

इसे भी पढ़ें- BJP Foundation Day: लाखों कार्यकर्ताओं के तप और समर्पण का परिणाम है पार्टी की सफलता- आशीष श्रीवास्तव

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?