Home » शिक्षा » Pajama Party: साई स्कूल में खेल और मस्ती से सराबोर हुए होनहार

Pajama Party: साई स्कूल में खेल और मस्ती से सराबोर हुए होनहार

[the_ad id="14540"]
AMBIKAPUR
  • पाजामा पार्टी में बच्चों ने बिखेरा जलवा

अम्बिकापुर। Pajama Party: श्री साई बाबा स्कूल में विद्यार्थियों के सांस्कृतिक अभिरूचि और खेल भावना को विकसित करने के उद्देश्य से पाजामा पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चे आनन्द से सराबोर रहे। पार्टी का प्रारम्भ विद्यार्थियों ने आम का पाना से किया। सभी ने मस्ती के मूड से खेलों में भाग लिया।

इसे भी पढ़ें- Youth Exchange Program में हेमंत ने सिखाई छत्तीसगढ़ी लोककला

मूवी नाइट में कार्टून बाल फिल्म देखा जिसमें उनका बचपन जीवंत हो गया। एक साथ सभी ने रात्रि भोजन किया और आकाश में तारे देख रोमांचित हुए। विद्यार्थियों के लिए खगोल विज्ञान की रोमांचक दुनिया मनोरंजन के साथ ज्ञानवर्धक रही। स्टार गैजिंग और खेल गतिविधियां रोमांच का पल देती रहीं। बाल कथाओं ने बच्चों को प्रेरित किया। सोने से पहले बच्चों को अपने दांतों की सफाई और उसके महत्व के बारे में अवगत कराया गया।

Pajama Party:

 

नई सुबह का प्रारम्भ प्रार्थना से हुआ जिसमें सभी ने मार्निंग वाक का आनन्द लिया। स्वीमिंग पूल में बच्चों ने तैराकी का कौशल दिखाया और जलक्रीड़ा का आनन्द लिया। यह उनके शारीरिक दक्षता और मानसिक विकास का द्योतक रहा।

Pajama Party

 

पाजामा पार्टी के दौरान प्रबंध समिति के अध्यक्ष विजय कुमार इंगोले, सचिव अजय कुमार इंगोले, सदस्य रेखा इंगोले, अलका इंगोले, प्राचार्य प्राची गोयल ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान भानुशंकर झा, सुखलाल राम, रजनी तिवारी, आयुषी सिंह, उद्देश मंडल, शायमा कशिश, आर्याशंकर झा आदि ने सहयोग किया।

 

इसे भी पढ़ें- Farewell Ceremony: कला संकाय के विषयों में छिपी है प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की कुंजी

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?