Home » उत्तर प्रदेश » Book Launch: बाल प्रज्ञा प्रबोधिन और प्रगति पथ पुस्तक का हुआ विमोचन

Book Launch: बाल प्रज्ञा प्रबोधिन और प्रगति पथ पुस्तक का हुआ विमोचन

[the_ad id="14540"]
Book Launch
  • कवयित्रियों से सजी महफिल, लूटी वाहवाही

प्रतापगढ़। Book Launch: शहर के एक होटल में रविवार को आयोजित भव्य समारोह में सुल्तानपुर की कवयित्री लेखिका प्रज्ञा तिवारी की पुस्तक बाल प्रज्ञा प्रबोधिनी एवं प्रगति पथ का विमोचन किया गया। आयोजित समारोह का शुभारंभ कवियत्री मीरा तिवारी ने वाणी वंदना की।

इसे भी पढ़ें- Health Camp: स्वास्थ्य सेवा से राष्ट्र सेवा के ध्येय को NMO कर रहा साकार- रामानंद कटियार

इस मौके पर एकत्रित कवयित्रियों ने अपनी-अपनी रचनाओं के माध्यम से पुस्तक की लेखिका प्रज्ञा तिवारी शुभकामनाएं दी। आयोजक मण्डल द्वारा अंगवस्त्र व सम्मान पत्र एवं बुके भेंट कर कवयित्रियों को सम्मानित किया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सुल्तानपुर की कवयित्री प्रतिभा पांडेय शामिल रहीं। अध्यक्षता न्यू एंजिल्स कॉलेज की प्रबंधिका डॉक्टर शाहिदा खान व संचालन साहित्यकार प्रेम कुमार त्रिपाठी प्रेम ने किया।

Book Launch

इस मौके पर मीरा तिवारी, पूनम मिश्रा, महाश्वेता राजे सिंह, चांदनी दुबे, डॉक्टर रंजीता समृद्धि और नाजो नाज ने काव्य पाठ किया। इस मौके पर डॉक्टर हरिकेश बहादुर सिंह ने कहा कि पत्रकार सुमन नए लेखकों के प्रोत्साहन का एक उचित माध्यम है, जिसकी शुरुआत वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय सत्यनारायण सिंह ने की थी। उसी कार्य को आगे बढ़ाने का काम अखिल नारायण सिंह कर रहे हैं।

इस मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ संगम लाल त्रिपाठी भंवर ने आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन नियाज प्रतापगढ़ी ने किया। कार्यक्रम में शामिल अनिल प्रताप त्रिपाठी प्रवात ने सफल आयोजन हेतु बधाई देते हुए समापन की घोषणा की। इस मौके पर समाज सेवी श्याम शंकर द्विवेदी, संजय द्विवेदी, डॉ.शमीम ख़ान, रामकेवल पुष्पाकर, रिजवान अहमद, मोहम्मद अनीस, संतोष सिंह सहित आदि शामिल रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Annual Function: केवल किताबी ज्ञान हासिल करना शिक्षा का अर्थ नहीं- सत्यम ओझा

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?