
प्रतापगढ़। World Earth Day: न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राइमरी और जूनियर विंग में मंगलवार को विश्व पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पौधे बनकर, चार्ट, स्लोगन और भाषण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इसे भी पढ़ें- World Earth Day: सरस्वती शिशु वाटिका चिलबिला में मना विश्व पृथ्वी दिवस
कार्यक्रम की शुरुआत में अक्षत मौर्या, ओम सिंह, शाश्वत मिश्रा, ओबैद, अर्नव त्रिपाठी और आदर्श सिंह ने पेड़-पौधों का रूप धारण कर ‘धरती बचाओ’ का अनूठा संदेश प्रस्तुत किया। मानस डूबे, नैतिक सिंह, स्वरा पांडे, अनमोल सरोज, शिवांश पटेल और आयशा बानो सहित कई छात्र-छात्राओं ने आकर्षक चार्ट बनाए. बच्चों ने चार्ट पर “धरती हमें सब कुछ देती है, बदले में हमें इसे बचाना चाहिए”, “पृथ्वी बचाओ – आने वाली पीढ़ी बचाओ” और “धरती माता करे पुकार, हरा-भरा कर दो संसार” जैसे प्रभावशाली स्लोगन लिखे।

इज़ना, वेदांश, शिवांश, अंश, र्तश, उबैर्दु रहमान, कौस्तुभ, आकृति, आराध्या, दिव्या, अंशुमान, आसिया बानो आदि विद्यार्थियों ने हिंदी और अंग्रेजी में पृथ्वी बचाने पर सारगर्भित भाषण प्रस्तुत किए. बच्चों ने प्लास्टिक का उपयोग बंद करने, जल संरक्षण और पौधारोपण जैसी नई योजनाएं भी सुझाईं।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुमन सिंह ने किया।प्रधानाचार्य बी के सोनी ने कहा, धरती को हरा-भरा रखने के लिए हमें वायु प्रदूषण और जल प्रदूषण दूर करने का प्रयास करना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए। विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. शाहिदा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि 22 अप्रैल हमें याद दिलाता है कि पृथ्वी ही हमारा एकमात्र घर है,लेकिन प्रदूषण, संसाधनों की बर्बादी और प्लास्टिक के उपयोग से प्रकृति नष्ट हो रही है।
इस अवसर पर मैनेजर एच आर एंड काउंसलर एफ़ ज़ीनत, आर के सिंह, अनामिका मिश्रा, शकुंतला सिंह, रेखा शुक्ला, साक्षी, तनु, रुचि, आर के मिश्रा सहित सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें- Earth Day 2026: पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता






Users Today : 14

