Home » उत्तर प्रदेश » Farewell Ceremony: जिला होमगार्ड कमांडेंट के स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई

Farewell Ceremony: जिला होमगार्ड कमांडेंट के स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई

[the_ad id="14540"]
Farewell Ceremony

प्रतापगढ़। Farewell Ceremony: नगर क्षेत्र के रूपापुर स्थित गैलेक्सी आईटीआई सभागार में अधिवक्ताओं व समाजसेवियों ने संयुक्त रूप से अधिवक्ता शिवेश कुमार शुक्ल के आयोजकत्व में जिला होमगार्ड कमांडेंट डॉ. धीरेंद्र कुमार पांडेय के स्थानांतरण के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इसे भी पढ़ें- Ghazipur Incident: गाजीपुर कांड के विरोध में प्रतापगढ़ में फूटा गुस्सा, विश्वकर्मा समाज ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा

जवानों का मनोबल ऊंचा किया

इस मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कमांडेंट के कार्यकाल में विभाग ने अनुशासन, प्रशिक्षण एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये। उनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में होमगार्ड संगठन को नई दिशा मिली तथा जवानों का मनोबल लगातार ऊंचा रहा।

Farewell Ceremony

वक्ताओं ने उनके सरल स्वभाव,कार्यकुशलता और कर्मचारियों के प्रति सहयोगात्मक रवैये तथा समाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और नए कार्यस्थल पर सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

स्थानांतरण एक प्रक्रिया है

स्थानांतरित हो रहे जिला होमगार्ड कमांडेंट डॉ. धीरेंद्र कुमार पांडेय ने सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्थानांतरण एक प्रक्रिया है जो आना-जाना लगा रहता है। उन्होंने कहा कि जिले में मिले सहयोग, स्नेह और सम्मान को वह हमेशा याद रखेंगे।

स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट किया

उन्होंने सभी से गरिमा बनाए रखते हुए जनसेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया। समारोह के अंत में लोगों ने सामूहिक रूप से उन्हें स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ के साथ अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

Farewell Ceremony

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाजसेवी रोशन लाल उमरवैश्य, अधिवक्ता परिषद अध्यक्ष मनोज सिंह,महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल, पंकज चौधरी, विनोद सिंह, उदित गिरी,अधिवक्ता रंजय मिश्र, प्रत्युष पाण्डेय,कमला सेवा संस्थान के संस्थापक दिनेश चन्द्र पाण्डेय, आलोक पाण्डेय,विवेक यादव सहित आदि मौजूद रहे। समारोह का संचालन अधिवक्ता शिवेश कुमार शुक्ल ने किया।

 

इसे भी पढ़ें- Adhivakta Parishad: स्वाध्याय मंडल में CPC आदेश 21 के निष्पादन एवं विक्रय प्रावधानों पर चर्चा

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?