Home » उत्तर प्रदेश » Pratapgarh News: विधानसभा चुनाव को मजबूती से लड़ना पार्टी की पहली प्राथमिकता- दुर्गा प्रसाद पटेल

Pratapgarh News: विधानसभा चुनाव को मजबूती से लड़ना पार्टी की पहली प्राथमिकता- दुर्गा प्रसाद पटेल

[the_ad id="14540"]
PBH
  • अपना दल एस की बैठक में  डॉ. सोनेलाल पटेल की जन्म जयंती समारोह की तैयारियों पर चर्चा

प्रतापगढ़। Pratapgarh News:  अपना दल एस के सदर विधानसभा की मासिक बैठक ओमप्रकाश पटेल की अध्यक्षता व डॉ तुलसीराम पटेल के संचालन में चिलबिला में संपन्न हुई । बैठक में सदर विधानसभा प्रभारी दुर्गा प्रसाद पटेल प्रदेश सचिव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें- Alliance Club: एलायंस क्लब ने पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए बांटे मिट्टी के पात्र

बैठक में सर्वप्रथम अपना दल के संस्थापक यशकायी डॉ सोनेलाल पटेल, डॉ अंबेडकर साहब, डॉ सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा चुनाव व 2 जुलाई को डा सोनेलाल पटेल की जन्म जयंती के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि दुर्गा प्रसाद पटेल ने विधानसभा चुनाव को मजबूती के साथ लड़ना पार्टी की पहली प्राथमिकता बताया।

PBH

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव विधि मंच परमानंद मिश्र, जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल, जिला अध्यक्ष महिला मंच किरण पटेल, कोषाध्यक्ष रामचन्द्र पटेल ने अपने विचार व्यक्त किये।

बैठक में आर के पटेल,महेश पटेल, पंकज पटेल, उदय राज पटेल, दिनेश सिंह, राम निहोर वर्मा, शिव मौर्य ,रोहित कुमार सिंह, जीत लाल पटेल, रामप्यारे वर्मा,खुशी पटेल, कमलेश पटेल, राम प्यारे सरोज, डॉक्टर तुलसीराम पटेल, उदय राज आदि उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Protest: बढ़ती मंहगाई सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सपा ने किया प्रदर्शन

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?