
श्री साई बाबा स्कूल में नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान आयोजित
अंबिकापुर। Nasha Mukti Abhiyan: श्री साई बाबा स्कूल में गुरूवार को ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में ‘नशा मुक्ति प्रतिज्ञा’ महाअभियान के तहत शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों को नशा से मुक्ति की शपथ प्राचार्य प्राची गोयल ने दिलायी। इस अभियान का उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
इसे भी पढ़ें- Holi 2026: साई कॉलेज में जमकर उड़े अबीर गुलाल
दुष्प्रभावों की जानकारी दी

बीके पार्वती ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और समाज पर नकारात्मक प्रभाव डालता है तथा इससे दूर रहना प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है।

प्राचार्य प्राची गोयल ने ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के महाअभियान की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान बीके रेखा ने विद्यार्थियों को सम्बोधित किया। कार्यक्रम को संचालन शिक्षक सुखलाल राम ने किया। इस अवसर पर सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें- Silver Jubilee: छात्रों को NDA क्लियर करने और सैनिक स्कूल में प्रवेश में जुड़ी जानकारी दी








Users Today : 48

