
New Scam: ब्रोकिंग सर्विस प्लेटफॉर्म ज़ेरोधा के सह-संस्थापक और सीईओ नितिन कामथ ने सोशल मीडिया पर एक अहम खुलासा किया है। उन्होंने यूजर्स को एक नए तरह के स्कैम से बचने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि ये नया स्कैम मिनटों में आपका बैंक खाता खाली कर सकता है। नितिन में Zerodha के एक वीडियो को अपने अधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि स्कैमर्स कैसे लोगों को निशाना बना रहे हैं और इससे कैसे खुद को बचाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- Front-Running Scam: क्या है फ्रंट रनिंग घोटाला और कैसे इससे कैसे होती है मिनटों में करोड़ों की कमाई
इमरजेंसी कॉल का बहाना बनाते हैं स्कैमर्स
अपने पोस्ट के साथ नितिन ने एक कैप्शन भी लिखा है, “कल्पना कीजिए कि एक अजनबी आपके पास आता है और कोई इमरजेंसी बताकर कॉल करने के लिए आपका फोन मांगता है, अमूमन अच्छे दिल वाले लोग अपना फोन दे देते हैं, लेकिन यह एक नया स्कैम है। नितिन आगे लिखते हैं, आपके फोन से ओटीपी लेकर और आपका बैंक खाता खाली करके, स्कैमर्स आपको गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिसके बारे में आपको पता भी नहीं चलेगा।
Imagine this: A stranger approaches you and asks to use your phone to make an emergency call. Most well-meaning people would probably hand over their phone. But this is a new scam.
From intercepting your OTPs to draining your bank accounts, scammers can cause serious damage… pic.twitter.com/3OdLdmDWe5
— Nithin Kamath (@Nithin0dha) January 15, 2025
बदल सकते हैं फोन की सेटिंग
नितिन कामिथ द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे स्कैमर्स फोन का इस्तेमाल करने का नाटक करते हुए कोई एप डाउनलोड कर सकता है। आपके फोन में मौजूद कोई ऐप खोल कर आपकी पसर्नल डिटेल हासिल कर सकता है, आपके फोन की सेटिंग्स बदल सकता है, ताकि आपके मोबाइल पर आने वाली काल और मैसेज फारवर्ड होकर उस तक पहुंच जाये। इसमें से आने वाले ऑल्ट मैसेज तक शामिल हैं। ये सब करके वे आपके बैंक अकाउंट को एक्सेस कर सकते हैं ओटीपी लेकर आपके अकाउंट से अनऑथराइज्ड ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। साथ ही पासवर्ड भी बदल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Google Chrome AI Tool: फर्जी वेबसाइटों की जानकारी देगा Google Chrome का नया AI टूल









Users Today : 12

