Home » बिज़नेस » Oil-Natural Gas Reserves In Ballia: बलिया में तेल और नेचुरल गैस का भंडार? ONGC ने शुरू की खोदाई

Oil-Natural Gas Reserves In Ballia: बलिया में तेल और नेचुरल गैस का भंडार? ONGC ने शुरू की खोदाई

News Portal Development Companies In India
Oil-Natural Gas Reserves In Ballia

बलिया। Oil-Natural Gas Reserves In Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सागरपाली क्षेत्र के गंगा बेसिन में तेल का भंडार मिलने की संभावना बढ़ गई है। इसके लिए तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC)  ने बलिया के स्वतंत्रता सेनानी रहे ‘शेरे बलिया’ चित्तू पांडे के परिवार वालों से उनकी जमीन तीन साल के लिए अधिग्रहण कर ली है और उस पर खोदाई भी शुरू कर दी है। ओएनजीसी की बड़ी-बड़ी मशीनें मौके पर खोदाई करने की जुट गई हैं। उधर, प्राकृतिक गैस मिलने की संभावना से इलाके के लोगों के ख़ुशी की लहर दौड़ गई है। उनका कहना है कि इससे वहां का विकास होगा और उनका आर्थिक स्तर सुधरेगा।

इसे भी पढ़ें- Zelensky Bows Before Trump: ट्रंप के आगे जेलेंस्की ने टेके घुटने, अमेरिका को सौपेंगे यूक्रेन का खजाना

12 बीघा जमीन का हुआ अधिग्रहण

Oil-Natural Gas Reserves In Ballia:

स्वतंत्रता सेनानी चित्तू पांडे के प्रपौत्र विनय पांडे ने बताया कि, ओएनजीसी ने  तीन साल के लिए उनके परिवार की करीब 12 बीघा जमीन का अधिग्रहण किया है। इसके बदले में वे उन्हें हर साल 10 लाख रुपये का मुआवजा देंगे। पहले साल का भुगतान किया जा चुका है। विनय पांडे  ने बताया कि करीब 6 महीने पहले ओएनजीसी के अधिकारियों ने उनके परिवार से संपर्क किया था और इस क्षेत्र में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का भंडार मिलने की बात कही थी।

साइन हुआ कॉन्ट्रैक्ट

Oil-Natural Gas Reserves In Ballia:

उन्होंने कहा था कि, वे खुदाई करने के लिए जमीन का अधिग्रहण करना चाहते हैं। इसके बाद जमीन को लेकर परिवार और ओएनजीसी के बीच तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया गया। अब अधिगृहित की गई जमीन पर करीब 3000 मीटर तक खुदाई की जाएगी।

लोगों में ख़ुशी की लहर

Oil-Natural Gas Reserves In Ballia:

जहां खोदाई हो रही है वहां के ग्राम प्रधान कहते हैं कि, इस क्षेत्र का करीब 7 से 8 किलोमीटर का एरिया गंगा नदी का क्षेत्र है। इस क्षेत्र में प्राकृतिक गैस और तेल मिलने की संभावना से हम लोग काफी खुश हैं। अगर जमीन के नीच से तेल/गैस निकलता है, तो इस क्षेत्र का विकास होगा। इसके साथ पूरे बलिया जिले का भी विकास होगा।

तीन साल से हो रहा था सर्वे

Oil-Natural Gas Reserves In Ballia:

बता दें कि, ओएनजीसी बीते तीन साल से लगातार बलिया से लेकर प्रयागराज तक गंगा बेसिन में सैटलाइट, भू-रासायनिक, गुरुत्वार्षण-चुंबकीय और मैग्नेटो-टेल्यूरिक (एमटी) सर्वे करा रहा था। इसी सर्वे रिपोर्ट में बेसिन की गहराई में बड़े तेल व गैस भंडार होने का पता चला था। इसके बाद अब ओएनजीसी इस जमीन पर खोदाई करा रहा है।

 

इसे भी पढ़ें- MahaKumbh 2025: केरल के ये बाबा पहनते हैं छह किलो सोना, गंगा तट पर करेंगे अखंड जप

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?