Home » बिज़नेस » Gold price: जल्‍द सस्ता होगा सोना, एक्सपर्ट्स बोले- इतने हजार में मिलेगा 10 ग्राम

Gold price: जल्‍द सस्ता होगा सोना, एक्सपर्ट्स बोले- इतने हजार में मिलेगा 10 ग्राम

News Portal Development Companies In India
Gold price

नई दिल्ली। Gold price: जब से सोने की कीमत 100000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंची है, तब से इसकी कीमत में लगातार गिरावट आ रही है। अब तक सोने की कीमत (Gold Price Today) करीब 6000 रुपए तक गिर चुकी है, लेकिन एक्सपर्ट्स की मानें तो सोने की कीमत में अभी और गिरावट आएगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि, आने वाले समय में स्थिरता आने से सोने की कीमत 87000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ सकती है।

इसे भी पढ़ें- Gold Prices Will Decrease!: ‘अगर ऐसा हुआ, तो 40 हजार तक घट जाएंगे सोने के दाम, एक्सपर्टस का अनुमान

10 साल में सोने की कीमत 3 गुना बढ़ी कीमत

Gold price

2024 में अक्षय तृतीया के समय 24 कैरेट सोने (24K Gold Price) की कीमत करीब 73,240 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जबकि अक्षय तृतीया 2025 पर यह बढ़कर 97000-98000 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। इसका मतलब है कि, निवेशकों को सिर्फ एक साल में 30 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न मिला है। वहीं, लॉन्ग टर्म में सोने की कीमत और भी तेजी से बढ़ी है। साल 2014 में अक्षय तृतीया पर सोने की कीमत करीब 30,182 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो अब 200% से ज्यादा बढ़ चुकी है। यानी 10 साल में सोने की कीमत 3 गुना बढ़ गई है।

निवेशकों के लिए फायदेमंद रहा साल

एक्सिस सिक्योरिटीज की सीनियर रिसर्च एनालिस्ट देव्या गगलानी कहती हैं कि, 2025 के शुरूआती चार महीने सोना निवेशकों के लिए फायदेमंद साबित हुआ है। सोने की कीमतों में करीब 25 फीसदी की तेजी आई है, जिसे पिछले एक दशक की सबसे मजबूत शुरुआत कहा जा रहा है। एक्सपर्ट का कहना है कि, अगर सोना फिर 1 लाख से ऊपर पहुंचा तो 1 लाख 10 हजार तक जा सकता है, लेकिन गिरावट आई तो 87000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ सकता है।

गिर सकते हैं सोने के दाम

जानकार कहते हैं कि, केंद्रीय बैंकों की सोने की खरीदारी, डॉलर इंडेक्स में गिरावट और भू-राजनीतिक तनाव की वजह से सोने में तेजी को आ रही है। लेकिन अगर कीमतों में 5-10 फीसदी की गिरावट आती है तो निवेशक किस्तों में सोना खरीद सकते हैं। एक्सपर्ट ने कहा कि आने वाले समय में चीन और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर समझौता हो सकता है, जिससे सोने की कीमत में गिरावट आ सकती है। चांदी की कीमतों में भी मजबूती देखने को मिल रही है। औद्योगिक मांग और सुरक्षित निवेश के चलते चांदी में निवेश बढ़ा है। कम ब्याज दरों की उम्मीद और वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते चांदी का लॉन्ग टर्म ट्रेंड भी तेजी का बना हुआ है।

 

इसे भी पढ़ें- Gold Reserves: भारत के इस राज्य में मिला सोने का बड़ा भंडार, जानें किस देश के पास है कितना सोना

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?