Home » क्राइम » वृद्धा पॉश एरिया में चला रही थी देह व्यापार का धंधा, पुलिस को नहीं लगी भनक, दिल्ली की NGO ने की कार्रवाई

वृद्धा पॉश एरिया में चला रही थी देह व्यापार का धंधा, पुलिस को नहीं लगी भनक, दिल्ली की NGO ने की कार्रवाई

News Portal Development Companies In India

आगरा। आगरा के ताजगंज के बसई खुर्द इलाके में देह व्यापार (Prostitution) के अड्डे पर कोलकाता और मुंबई की दो किशोरियों को बंधक बना लिया गया था। हालांकि ये स्थान पुलिस स्टेशन पास में ही था, लेकिन स्थानीय पुलिस को इसके बारे में कुछ नहीं पता था। सोमवार को दिल्ली की एक एनजीओ फ्रीडम फर्म ने पुलिस की मदद से यहां रेड डाली और दो किशोरियों के साथ ही चार अन्य महिलाओं को मुक्त कराया। इस छापेमारी में दो संचालक और आठ ग्राहक भी पकड़े गए। घर में चलाये जा रहे इस देह व्यापार के  अड्डे से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं। इसी दौरान उसी इलाके में स्थित उसके एक अन्य घर की भी तलाशी ली गई, जहां से सभी को पकड़ा गया।

 इसे भी पढ़ें- प्रयागराज में सड़क पर उतरे UPPSC अभ्यर्थी, पुलिस से हुई झड़प, इस चीज की कर रहे हैं मांग

किशोरियों को काम के बहाने लाया गया था आगरा 

पूछताछ में पता चला कि घर की मालकिन 65 वर्षीय वृद्धा देह व्यापार का धंधा करती थी। उसके इस काम में उसकी बहु और उसकी एक रिश्तेदार उसका साथ देते थे। दोनों को मौके से अरेस्ट कर लिया  गया है। हालांकि वृद्धा भी पकड़ी नहीं जा सकी है। देह व्यापार के अड्डे पर मिली दो किशोरियों में से एक कोलकाता और दूसरी मुंबई की है। दोनों लड़कियों को काम के बहाने आगरा लाया गया था। इसके बाद उन्हें यहां बंधक बना लिया गया था। इस काम के लिए धौलपुर की दो महिलाओं को भी पैसे का लालच देकर बुलाया गया था, लेकिन इन्हें मोबाइल नहीं दिया गया था।

रिक्शा और ऑटो चालक भी लाते थे ग्राहक

पुलिस ने बताया कि मुख्य संचालिका की बहू और रिश्तेदार ग्राहक लाने का काम करते थे। इसके लिए वे लोगों को कॉल करते थे और व्हाट्सएप पर लड़कियों की तस्वीरें भेजते थे। किशोरियों के लिए 2,500 रुपये और महिलाओं से 1,000 रुपये की कीमत लगाईं जाती थी। रिक्शा और ऑटो चालक भी ग्राहक लेकर आते थे। इसके बदले उन्हें अच्छा खासा कमीशन दिया जाता था।

पुलिस पर उठ रहे सवाल 

ताजगंज में लड़कियों को बंधक बना कर रखा गया था लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी जबकि पुलिस चौकी देह व्यापार वाले अड्डे से कुछ ही दूरी पर स्थित है। इससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।  इस पूरे मामले में दिल्ली की संस्था ने कार्रवाई की है। एसीपी ने बताया कि अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा। वहीं आरोपी वृद्धा की तलाश की  जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

 इसे भी पढ़ें-Baba Siddique Murder Case: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, यूपी के बहराइच जिले से पकड़ा गया मुख्य आरोपी 

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?