
फतेहपुर। Honour Killing: फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर में रविवार रात पिता व उसके परिजनों ने बेटी के शादीशुदा प्रेमी को किसी बहाने से बुलाकर उसकी पिटाई कर दी। प्लास से उसके हाथ-पैर के नाखून उखाड़ लिए। कान में पेचकस घुसा दिया और मरणासन्न हालत में घर से निकाल दिया। युवक पूरी रात दर्द से तड़पता रहा। सोमवार की सुबह अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसे भी पढ़ें- Honour Killing: 20 साल की तनु को मिली प्यार की खौफनाक सजा, भाई-पापा ने गोलियों से किया छलनी
तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

पुलिस ने युवती के पिता समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। गाजीपुर थाना क्षेत्र के समियाना निवासी बीनू रैदास (27) घरों में पुताई और पुट्टी लगाने का काम करता था। रोजाना की तरह वह रविवार सुबह भी काम करने अयाह गांव गया था। शाम चार बजे घर लौटा। पिता कल्लू ने बताया कि, शाम करीब छह बजे बेटे के मोबाइल पर कॉल आई, इसके बाद वह नयापुरवा में नौटंकी देखने चला गया, लेकिन, पूरी रात घर नहीं लौटा, जिससे वे काफी चिंतित थे।
अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन
सोमवार की सुबह सूचना मिली कि, बेटा मरणासन्न हालत में गांव पहाड़पुर स्थित एक घर के बाहर पड़ा है। वह परिजनों के साथ पहाड़पुर पहुंचे और देखा कि बेटे बीनू के नाखून उखड़े हुए थे और खून बह रहा था। कान से भी खून बह रहा था। पिटाई से पूरा शरीर काला पड़ गया था। कल्लू ने कहा हम लोग उसे तत्काल गाजीपुर अस्पताल ले गये, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल के पास परिजनों से पूछताछ की।
प्रेम-प्रसंग में हत्या

रविवार की शाम युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई गई। इससे स्पष्ट हो गया कि बीनू का पहाड़पुर गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने लड़की के घर पर भी पूछताछ की। इसी आधार पर पुलिस ने लड़की के परिजनों को हिरासत में लिया है। एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। प्रेमिका के परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने युवक की पिटाई कर दी। अस्पताल ले जाते समय युवक की मौत हो गई। युवक की हत्या के आरोप में लड़की के पिता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मोबाइल से सुलझी हत्या की गुत्थी
फतेहपुर के पहाड़पुर में हुई बीनू रैदास की हत्या की गुत्थी सुलझाने में उसके और उसकी प्रेमिका के मोबाइल काम आए। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों के कॉल रिकॉर्ड खंगाले। पता चला कि, घटना से पहले दोनों के बीच बातचीत हुई थी। इसके बाद कड़ियां जुड़ती चली गईं। घटना की सूचना मिलने पर एएसपी विजय शंकर मिश्र गाजीपुर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि लड़की के घरवालों से पूछताछ की गई।
आरोपियों ने किया गुमराह
पहले तो घरवाले गुमराह करते रहे कि, बीनू चोरी की नीयत से घर में घुसा था। उसे मारपीट कर बाहर निकाल दिया गया। पुलिस ने शक के आधार पर लड़की और लड़के के मोबाइल के कॉल रिकॉर्ड खंगाले तो हर राज खुल गया। घरों में पुट्टी और पेंटिंग का काम करने वाला बीनू पहाड़पुर में अपनी चचेरी बहन की ससुराल आता-जाता था। इसी बीच उसकी मुलाकात मकान बनाने वाले राजगीर से हुई। एक ही पेशे से जुड़े होने के कारण दोनों में दोस्ती हो गई।
नाटक देखने के बहाने बुलाया घर
एक ही काम होने के कारण दोनों में दोस्ती हो गई। उसका राजगीर के घर आना-जाना बढ़ गया। इसी बीच बीनू को राजगीर की बेटी से प्यार हो गया। इसकी जानकारी उसके पिता व अन्य परिजनों को हो गई। उन्होंने बीनू से छुटकारा पाने का फैसला कर लिया। रविवार शाम उसे नाटक देखने के लिए बुलाया गया था। वहां उसके पिता व भाई ने बीनू की बुरी तरह पिटाई की।
एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि, सोमवार सुबह उसे मरणासन्न हालत में घर के बाहर सड़क पर फेंक दिया। युवक प्रेमिका से मिलने गया था। प्रेमिका के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। बाद में अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। युवक की हत्या के आरोप में युवती के पिता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
इसे भी पढ़ें- Murder: बजरंग दल नेता की गला काटकर हत्या, कमरे में ही शव दफनाने की थी प्लानिंग, ऐसे हुआ खुलासा









Users Today : 5

