Home » क्राइम » Conversion Racket Exposed: धर्मांतरण रैकेट का पर्दाफाश, सगरना अब्दुल रहमान अरेस्ट, पहले हिन्दू था, फिर ईसाई, फिर बना मुस्लिम

Conversion Racket Exposed: धर्मांतरण रैकेट का पर्दाफाश, सगरना अब्दुल रहमान अरेस्ट, पहले हिन्दू था, फिर ईसाई, फिर बना मुस्लिम

News Portal Development Companies In India
Conversion Racket Exposed

आगरा। Conversion Racket Exposed: छांगुर बाबा की गिरफ्तारी के बाद अब आगरा में भी पुलिस ने धर्मांतरण के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। यहां पुलिस ने गैंग के सरगना अब्दुल रहमान समेत दर्जन भर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो धर्मांतरण के काम में लिप्त थे। बताया जा रहा है कि, इस गैंग के तार देश के कई राज्यों से जुड़े  हैं और ये गैंग अब तक सैकड़ों लोगों का धर्म परिवर्तन करा चुका है। ये भी खबर है कि, अब्दुल रहमान खुद कन्वर्टेड मुस्लिम है। वह पहले हिन्दू था।

इसे भी पढ़ें- Changur Baba Case: ईडी ने छांगुर के 14 ठिकानों पर डाली रेड, शहजाद शेख से भी मिले कनेक्शन

1990 में बना ईसाई

Conversion Racket Exposed

अब्दुल रहमान के बारे में जानकारी देते हुए आगरा पुलिस ने बताया कि, अब्दुल रहमान कुरैशी पहले हिन्दू था, उसका नाम महेंद्र पाल जादौन (पप्पू) था। वह मूल रूप से फिरोजाबाद जिले का रहने वाला है। साल 1990 में उसने इसाई धर्म ग्रहण किया, फिर कुछ साल बाद उसने इस्लाम कबूल कर लिया। इस्लाम धर्म में वह ऐसा रमा कि उसने धर्मांतरण का खेल शुरू कर दिया। उसने अपनी पत्नी और दोनों बहुओं को भी इस्लाम कबूल करा दिया। ये सभी पहले हिन्दू थीं।

दिल्ली से हुई गिरफ्तारी 

Conversion Racket Exposed

अब्दुल रहमान को मुस्लिम धर्म के लोग रहमान चाचा के  नाम से जानते हैं। अब्दुल रहमान उर्फ़ महेंद्र को लोग दिल्ली से दबोचा गया। रहमान अपने गैंग में शामिल लड़कों को हिन्दू लड़कियों को इस्लाम में कन्वर्ट कराने की ट्रेनिंग देता था। इसके साथ ही वह एक यूट्यूब चैनल भी चलाता था और पॉडकास्ट में हिन्दू धर्म के खिलाफ प्रोपेगैंडा फैलाता था। उसकी गैंग में शामिल अन्य लोग भी सोशल मीडिया पर हिन्दुओं के धार्मिक प्रतीकों का अपमान करते थे और उन्हें बुतपरस्त बता कर मानसिक रूप से कमजोर करने की साजिश रचते थे।

30 साल पहले भाग गया था गांव छोड़कर

Conversion Racket Exposed

जानकारी के मुताबिक, अब्दुल रहमान मूल रूप से यूपी के फिरोजाबाद जिले के थाना रजावली के रामगढ़ गांव का रहने वाला है। करीब 30 साल पहले वह गांव छोड़ कर चला गया था। उस वक्त उसके पिता प्रेमपाल ने ग्रामीणों को बताया था कि, महेंद्र मुंबई में रह रहा है और नौकरी कर रहा है। गांव छोड़ने के बाद वह सिर्फ एक बार वापस आया था।  ग्रामीणों ने बताया, अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्र के पिता का नाम प्रेमपाल जादौन था। उनके तीन बेटे थे। बड़े बेटे ने एक मुस्लिम महिला से शादी कर ली थी। बीच वाले बेटे का मर्डर हो गया था और सबसे छोटे बेटे पप्पू उर्फ महेंद्र जादौन ने पहले ईसाई फिर इस्लाम धर्म कबूल कर लिया और अब्दुल रहमान बन गया।

 

इसे भी पढ़ें- CM Himanta Biswa Big Allegation: ISIS और पाक के लिए काम करती हैं इस कांग्रेस सांसद की पत्नी?

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?