Home » क्राइम » Agra Conversion Case: प्रेम जाल में फंसाकर कराया धर्म परिवर्तन, दिल्ली के शाहीन बाग़ में हुआ था ब्रेन वॉश

Agra Conversion Case: प्रेम जाल में फंसाकर कराया धर्म परिवर्तन, दिल्ली के शाहीन बाग़ में हुआ था ब्रेन वॉश

News Portal Development Companies In India
Agra Conversion Case

आगरा। Agra Conversion Case: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हुए धर्मांतरण केस में हैरान करने वाले खुलासे हो रहे हैं। इस केस में दिल्ली से रेस्क्यू की गई हरियाणा की एक लड़की को प्रेमजाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए ब्रेनवॉश किया गया था और फिर उसका निकाह कराया गया था। पुलिस ने इस केस के सरगना अब्दुल रहमान कुरैशी समेत दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया है। अब्दुल रहमान कुरैशी पहले खुद हिन्दू था। बाद में वह ईसाई बना और कुछ साल बाद उसने इस्लाम कबूल कर लिया।

इसे भी पढ़ें- Conversion Racket Exposed: धर्मांतरण रैकेट का पर्दाफाश, सगरना अब्दुल रहमान अरेस्ट, पहले हिन्दू था, फिर ईसाई, फिर बना मुस्लिम

हरियाणा की लड़की का हुआ रेस्क्यू

Agra Conversion Case

पुलिस इस केस की जांच में जैसे-जैसे आगे बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे नये-नये खुलासे हो रहे हैं। जांच में पता चला है कि, धर्मांतरण गैंग ने हरियाणा की एक लड़की को प्रेम जाल में फंसाया और फिर दिल्ली के शाहीन बाग़ के उसका ब्रेनवॉश किया गया। इसके बाद उसका निकाह कराया गया। पुलिस ने अब उस लड़की का रेस्क्यू कर लिया है।  दरअसल, बीते दिनों आगरा की दो बहनों के धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस ने गैंग के सरगना अब्दुल रहमान कुरैशी उर्फ़ महेंद्र पाल जादौन को दिल्ली से गिरफ्तार किया।

निकाह के लिए राजस्थान से आए थे काजी

इसके बाद एक दलित लड़की का रेस्क्यू किया गया, जो हरियाणा के रोहतक जिले की रहने वाली थी। पूछताछ में इस लड़की ने कई चौंकाने वाले खुलासे किये। उसने बताया कि, दिल्ली के शाहीनबाग़ में उसका ब्रेनवाश किया गया था। इसके बाद उसका धर्म परिवर्तन कर उसका निकाह कराया गया। लड़की ने बताया कि, उसका निकाह कराने के लिए काजी को राजस्थान से बुलाया गया था। फ़िलहाल पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराकर उसका बयान दर्ज करा लिया है। उधर, राजस्थान से काजी बुलाये जाने का पता चलते ही पुलिस की एक टीम राजस्थान के लिए रवाना हो गई है।

कोलकाता से बरामद हुई थी आगरा की दो बहनें

Agra Conversion Case

बता दें कि, धर्मांतरण गैंग का खुलासा उस वक्त हुआ, जब आगरा की दो बहनों को कोलकाता से बरामद किया गया। इन दोनों बहनों का धर्म परिवर्तन कराकर उनका निकाह कराये जाने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस की गिरफ्त में आई गोवा की एसबी कृष्णा उर्फ़ आयशा ने बताया कि, दिल्ली के मुस्तफाबाद का रहने वाला अब्दुल रहमान कुरैशी उस गैंग की फंडिंग करता था। एसबी ने ये बताया कि, अब्दुल रहमान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले का रहने वाला है।

एनआईए ने शुरू की जांच

Agra Conversion Case

जानकारी के मुताबिक, अब्दुल रहमान पहले हिन्दू था।  साल 1990 में उसने ईसाई धर्म ग्रहण कर लिया था और कुछ साल बाद इस्लाम अपना लिया और अब्दुल रहमान कुरैशी के नाम से जाना जाने लगा। इस्लाम कबूल करने के बाद वह धर्मांतरण गैंग का हिस्सा बन गया। अब वह पुलिस की गिरफ्त में है और उसकी कॉल डिटेल, बैंक खातों और विदेशी कनेक्शन की जांच हो रही है। जांच के दौरान अब्दुल के पास से कई ऐसी किताबें मिली हैं, जो धर्म परिवर्तन से जुड़ी हुई थी। ये भी पता चला है कि उसका कनेक्शन जेल में बंद कलीम सिद्दीकी जैसे लोगों से भी है, जो धर्मांतरण का मुख्य साजिशकर्ता है। इस केस की जांच अब एनआईए कर रही है।

 

इसे भी पढ़ें- आगरा में दुर्घटनाग्रस्त हुआ सेना का विमान, पायलट ने कूदकर बचाई जान

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?