Home » क्राइम » Conversion Gang: यूपी के इन जिलों में धर्मांतरण की फैक्ट्री, एक हजार से ज्यादा लोग कर चुके हैं धर्म परिवर्तन!

Conversion Gang: यूपी के इन जिलों में धर्मांतरण की फैक्ट्री, एक हजार से ज्यादा लोग कर चुके हैं धर्म परिवर्तन!

News Portal Development Companies In India
Conversion Gang

 कानपुर। Conversion Gang: सूबे की राजधानी लखनऊ में स्थित केजीएमयू में लव जिहाद और धर्मान्तरण का मामला अभी ठंडा भी नहीं  हुआ था कि कानपुर मंडल के कई जिलों से धर्मांतरण की खबरे सामने आने लगी हैं, पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। माना जा रहा है कि इनके तार फर्रुखाबाद, कन्नौज और औरैया से जुड़े हैं। ये भी खबर है कि धर्मांतरण कराने वाले इस गिरोह को विदेश से फंडिंग भी आती है।

इसे भी पढ़ें- Conversion Gang: कुशीनगर में भी हुआ धर्मांतरण गैंग का खुलासा, महिला समेत 4 लोग गिरफ्तार, तीन हिन्दू लड़कियां बरामद

10 लोग रडार पर

Conversion Gang

डीआईजी हरिश्चंद्र का कहना है कि, कानपुर मंडल के इन चारों जिलों (कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, कन्नौज और औरैया) में धर्मांतरण गातिविधियों के तेज हो गई है। कोरोना काल से लेकर अब तक एक हजार से ज्यादा लोगों का धर्मांतरण कराया जा चुका है। डीआईजी ने कहा, इस गैंग के कई सदस्य पकड़े जा चुके हैं और 10 लोग रडार पर है। पुलिस जल्द ही इनके खिलाफ सबूत इकट्ठा कर इन्हें गिरफ्तार कर लेगी।

विदेश फंडिंग की आशंका

आशंका जताई जा रही है कि  कानपुर देहात के अकबरपुर और कन्नौज में चलने वाले इस धर्मांतरण के खेल को आंध्र प्रदेश की नवाकांति सोसायटी का सपोर्ट मिल रहा है। ये सोसायटी साल 2022 से एक्टिव है। इस खेल में विदेश फंडिंग की भी आशंका है। फिलहाल पुलिस मामले की तह तक जाने में जुटी  है। पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना कि है कि, आज से करीब चार महीने पहले औरैया में याकूब नगर में धर्मांतरण की खबर सामने आई थी, तब पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा था। पूछताछ में उसने ही बताया कि फर्रुखाबाद में भी एक गिरोह सक्रिय है, जो धर्मपरिवर्तन कराता है।

इसे भी पढ़ें- Agra Conversion Case: प्रेम जाल में फंसाकर कराया धर्म परिवर्तन, दिल्ली के शाहीन बाग़ में हुआ था ब्रेन वॉश

नवा क्रांति सोसायटी का नाम आया सामने 

पुलिस इस मामले की जांच कर ही रही थी कि कन्नौज में भी धर्मांतरण की जानकारी हुई। हरकत में आई पुलिस ने यहां से तीन लोगों को अरेस्ट किया। यहां भी आंध्र प्रदेश की नवा क्रांति सोसायटी का नाम सामने आया। पुलिस ने जब इस गिरोह पर नजर रखनी शुरू की तो अकबरपुर के बाढ़ापुर में कानपुर-इटावा हाईवे के किनारे धर्मांतरण का खेल पकड़ा गया। शनिवार को पुलिस ने यहां स्थित चर्च से पादरी हरिओम त्यागी, डेनियल शरद सिंह और सावित्री शर्मा को दबोच लिया।

स्थानीय लोग ही बने पादरी  

Conversion Gang

बता दें कि, पहले धर्मांतरण के लिए पहले दूसरे प्रदेशों से पादरी बुलाए जाते थे, लेकिन इसे लोगों को शक होने लगा तो स्थानीय लोगों को पादरी की पदवी दी जाने लगी और वे ही धर्मांतरण का काम भी कराने लगे।  कन्नौज उन्नाव और अब कानपुर देहात में स्थानीय पादरी पकड़े गए हैं, जो धर्मांतरण के खेल से जुड़े हुए हैं। इस मामले में बजरंगदल के पुखरायां प्रखंड संयोजक अंशु द्विवेदी का कहना है कि, चर्च में दो लोग धर्मांतरण कराने की कोशिश कर रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

सोसायटी ने जलाए अहम दस्तावेज

कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने भी बताया कि, धर्मांतरण के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस इस पूरे गिरोह पर नजर रखे  हुए। इधर, कन्नौज में धर्मांतरण के आरोपी पकड़े गए और जरूरी इनपुट मिले, तो  नवाक्रांति सोसायटी ने अहम दस्तावेज जला दिए, ताकि पुलिस को उनके खिलाफ सबूत न मिल सके। पुलिस का कहना कि सोसायटी ने अहम दस्तावेज इसी लिए जलाएं होंगे क्योंकि उन्हें पता था कि पुलिस अब उन तक कभी भी पहुंच सकती है।

 

इसे भी पढ़ें- Conversion: कमरे में चल रहा था धर्म परिवर्तन का खेल, आठ लोग अरेस्ट, बजरंग दल ने काटा हंगामा

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?