Home » धर्म » Vastu Tips: घर में निगेटिव एनर्जी आने से रोकते हैं वास्तु के ये उपाय, जरूर अपनाएं

Vastu Tips: घर में निगेटिव एनर्जी आने से रोकते हैं वास्तु के ये उपाय, जरूर अपनाएं

News Portal Development Companies In India
Vastu Tips

Vastu Tips: हिंदू धर्म में वास्तु का विशेष महत्व है, विशेषकर जब बात घर की होती है। घर में कई प्रकार के वास्तु दोष होते हैं, जिन पर ध्यान न देने से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश कर सकती है।यह नकारात्मक ऊर्जा घर में अशांति, आर्थिक समस्याएं, बीमारियों और दुख को बढ़ाती है। हम इसे देख नहीं सकते, पर महसूस कर सकते हैं।आजकल लोग अपने घरों में सुख और शांति बनाए रखने के लिए वास्तु के नियमों का पालन करते हैं। वास्तु के अनुसार, अगर घर में दोष होते हैं, तो व्यक्ति की ज़िंदगी में उथल-पुथल बनी रहती है। नकारात्मक ऊर्जा के कारण व्यक्ति डिप्रेशन में जा सकता है, लेकिन वास्तुशास्त्र में इसके समाधान भी बताए गए हैं।

इसे भी पढ़ें-Vastu Tips: घर ने यहां लगाएं हनुमान जी की मूर्ति, मिलेगा संकटों से छुटकारा

परिवार में बढ़ जाते हैं झगड़े

वास्तु विशेषज्ञ का कहना है कि, घर हर व्यक्ति के लिए एक सुखद स्थान होता है। परिवार के साथ समय बिताना जरूरी है, इसलिए घर में सकारात्मक ऊर्जा का होना आवश्यक है। अगर नकारात्मक ऊर्जा रहती है, तो परिवार में झगड़े बढ़ सकते हैं।

भगवान गणेश की मूर्ति लगाएं

वास्तु शास्त्र में कुछ उपाय हैं जिनसे हम नकारात्मक ऊर्जा को कम कर सकते हैं। जैसे कि घर की खिड़कियों को दिन में कुछ समय के लिए खोल देना चाहिए। यह रोशनी और हवा को घर में लाएगा और नकारात्मकता को निकाल देगा। उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाएं और मुख्य द्वार पर भगवान गणेश की मूर्ति का प्रतीक बनाएं।

घी का दीपक जलाएं

सुबह और शाम घी का दीपक जलाने वाले घरों में नकारात्मक ऊर्जा नहीं रहती। मंदिर को रोज साफ करना चाहिए और देवी-देवताओं पर चढ़ाए गए फूल अगली सुबह हटा दें क्योंकि सूखे ही फूल नकारात्मकता फैलाते हैं, इसलिए उन्हें बाहर फेंक देना चाहिए।

दीवारों में सीलन न आने दें

अगर किसी उपकरण में खराबी है, तो उसे तुरंत ठीक कराएं। घर की दीवारों में सीलन या दरारें नहीं होनी चाहिए, क्योंकि ये नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनती हैं। नमक को पूर्व दिशा में रखने से नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा आती है।

खिड़की दरवाजे साफ रखें

नेगेटिव एनर्जी से बचने के लिए, एक बाल्टी पानी में 5 नींबू, एक कप नमक और चौथाई कप सफेद सिरका मिलाकर इससे घर की सभी खिड़कियां और दरवाजे साफ करें।

रसोई साफ़ रखें

अच्छे स्वास्थ्य के लिए, घर की रसोई को साफ रखें। गैस चूल्हा साफ न रखने से स्वास्थ्य प्रभावित होता है।

बेडरूम में चारों कोने में नमक छिड़कें 

बेडरूम में चारों कोनों पर नमक छिड़कें। 48 घंटे बाद दोबारा करें। इससे कमरे की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाएगी।

टॉयलेट के दरवाजे बंद रखें

टॉयलेट के दरवाजों को हमेशा बंद रखें। इससे नकारात्मक ऊर्जा का असर कम होता है।

कम से कम तीन बार घंटी बजाएं

घर में कम से कम तीन बार घंटी बजाएं। यह निष्क्रिय ऊर्जा को जागृत करता है।

ताजे फूलों का गुलदस्ता रखें

ताजे फूलों के गुलदस्ते रखते रहने से भी नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और मन को शांति मिलती है।

मुख्य द्वार को साफ रखें

मुख्य द्वार को हमेशा साफ-सुथरा रखकर सकारात्मक ऊर्जा को अंदर आने दें।

 

इसे भी पढ़ें-Vastu Tips: बिना पैसा खर्च किए भी दूर किया जा सकता है घर का वास्तु दोष, अपनाएं ये उपाय 

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?